एम्स में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी.एम्स दिल्ली ने 460 से अधिक खाली फैकल्टी पदों पर चयन के नतीजे किए घोषित किए हैं, इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर तक शामिल हैं.भर्ती एम्स नई दिल्ली और एम्स-सीएपीएफआईएमएस सेंटर, मैदान गढ़ी के लिए की गई हैं. ये भर्तियां 50 से अधिक विभागों में की गई हैं. इन पदों के लिए 3,200 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. AIIMS नई दिल्ली के 265 पदों और AIIMS-CAPFIMS के 199 पदों के लिए 3,200 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. भर्ती प्रक्रिया करीब 6 महीने तक चली.
चयन प्रक्रिया में पहली बार ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया ताकि पूरी प्रक्रिया गोपनीय और पारदर्शी रहे. उम्मीदवारों के अंक वन-टाइम पासवर्ड से सुरक्षित रखे गए. अंतिम मेरिट सूची सॉफ्टवेयर ने पहले से तय नियमों के आधार पर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के तैयार की गई. केवल बराबर अंक की स्थिति में ही हस्तक्षेप किया गया. AIIMS का कहना है कि इस बड़ी भर्ती से मरीजों के इलाज, मेडिकल शिक्षा और रिसर्च को और मजबूती मिलेगी. बता दें कि पिछले कुछ समय में कई बार एम्स में डॉक्टर्स की कमी का मुद्दा उठता रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं