CTET Answer Key 2021: सीटीईटी की आंसर की हुई जारी, ऐसे उठा सकते हैं आपत्ति

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है.

CTET Answer Key 2021: सीटीईटी की आंसर की हुई जारी, ऐसे उठा सकते हैं आपत्ति

CTET आंसर की 2021 जारी हो गई है.

नई दिल्ली:

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. उम्मीदवार जो CTET 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आंसर की ऑनलाइन ctet.nic.in पर 21 फरवरी 2021 को या उससे पहले देख सकते हैं. बोर्ड ने 31 जनवरी 2021 को CTET 2021 परीक्षा आयोजित की थी.

CTET Answer Key 2021 Direct Link

आंसर की ऐसे कर सकते हैं चेक

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. 

- इसके बाद होम पेज पर  "Key challenges for CTET January 2021" के लिंक पर क्लिक करें. 

- अब "Downloading of OMR Sheet and Answer Key for CTET January 2021" लिंक को चुनें.

- आपकी स्क्रीन पर नई विंडो खुल जाएगी.

- अब अपनी जानकारी भरकर लॉग इन करें.

- अब CTET 2021 आंसर की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.

- आप आंसर की डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं. 

आंसर की पर आपत्ति उठा सकते है

उम्मीदवार जो CTET जनवरी 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं. आपत्ति 21 फरवरी 2021 तक शाम 5 बजे तक ही ctet.nic.in पर ऑनलाइन ही दर्ज करा सकते हैं.  प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये की फीस जमा करनी होगी. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आंसर की पर ऐसे उठा सकते हैं आपत्ति
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. 
- इसके बाद होम पेज पर  "Key challenges for CTET January 2021" लिंक पर क्लिक करें. 
- अब  "Submission of Key Challenge for CTET January 2021" लिंक पर क्लिक करें. 
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा. 
-अब अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें.
- आंसर की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी. 
- अब आप आंसर की पर आपत्ति उठा सकेंगे. 
- आपत्ति उठाने के बाद फीस जमा करके सबमिट कर दें.