विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

CISF ने निकाली कॉन्स्टेबल के 332 पदों पर भर्तियां

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 2017 दिसंबर में शुरू होगी और जनवरी 2018 तक जारी रहेगी. जिन उम्‍मीदवारों ने 12वीं पास की हुई है और‍ जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है वह इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.

Also Read in
CISF ने निकाली कॉन्स्टेबल के 332 पदों पर भर्तियां
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने फायर कैडर में कॉन्स्टेबल के पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की घोषणा की है. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 2017 दिसंबर में शुरू होगी और जनवरी 2018 तक जारी रहेगी. जिन उम्‍मीदवारों ने 12वीं पास की हुई है और‍ जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है वह इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन संबंधित CISF क्षेत्रीय डीआईजीजी (क्षेत्रीय भर्ती केंद्र) में जमा किए जाएंगे. शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) या भौतिक क्षमता परीक्षण (पीईटी) के दौरान उम्मीदवारों को प्रोविजनल रोल नंबर जारी किया जाएगा.
 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार और प्रथम योग्य उम्‍मीदवारों को शारीरिक मानक टेस्‍ट, शारीरिक क्षमता टेस्‍ट और डॉक्यूमेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा. पीईटी / पीएसटी से पहले आपकी पात्रता की विस्तृत जांच नहीं की जाएगी. इसलिए पीएसटी/पीईटी के लिए उपस्थित होने से पहले उम्‍मीदवारों को पात्रता नियमों पर खरा उतरना होगा.

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि सीआईएसएफ में पहले से ही काम करने वाले कांस्टेबल भी इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.


 
जॉब्‍स की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Has Announced Recruitment, For Male Candidates Only
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com