विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2021

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के साथ काम करने का सुनहरा मौका, 72 पदों पर निकली हैं भर्तियां

BSF Group C Recruitment 2021: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से ग्रुप सी के कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं. BSF की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां की जानी है.

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के साथ काम करने का सुनहरा मौका, 72 पदों पर निकली हैं भर्तियां
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने ग्रुप सी के 72 पदों पर निकाली हैं वैकेंसी
नई दिल्ली:

BSF Group C Recruitment 2021: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से ग्रुप सी के कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां की जानी है. इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो गई है. जो कि 29 दिसंबर तक चलने वाली है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

किस पद पर निकाली गई हैं कितनी वैकेंसी -

1.कांस्टेबल पद के लिए 65 भर्तियां की जानी है.

2.हेड कांस्टेबल के पद के लिए 6 पदों पर भर्ती होंगी.

3. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद पर 1 भर्ती की जानी है.

आवेदन करने की प्रक्रिया

ग्रुप सी के इन पदों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं. वो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की भर्ती से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर जाकर आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना होगा. जहां पर आपको आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा. इस लिंक को खोलकर आवेदन पत्र जमा कर दें.

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लोगों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे. एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और महिलाओं के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए ही जमा किया जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए. 25 साल से अधिक आयु के लोग आवेदन नहीं कर सकते हैं. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी.

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया - 15 नवंबर 2021 से शुरू होगी

आवेदन करने की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSF Group C Recruitment 2021, BSF JOBS, Latest Jobs, BSF ASI Recruitment 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com