विज्ञापन

अग्निवीरों को CAPF में कैसे मिलेगी नौकरी, सरकार ने समझा दिया पूरा गणित

CAPF 50 Percent Reservation : अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों को अब CAPF और असम राइफल्स में भर्ती के दौरान 50 फीसदी पद आरक्षित करने, आयु सीमा में छूट देने और भर्ती प्रक्रिया में कई रियायतें देने का फैसला किया है.

अग्निवीरों को CAPF में कैसे मिलेगी नौकरी, सरकार ने समझा दिया पूरा गणित
बता दें कि इस साल अग्निवीरों का पहले बैच का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ऐसे में सरकार का यह फैसला उनके बेहतर भविष्य की बुनियाद रखती है. 

Ex-Agniveer Recruitment 2026 : केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अग्निपथ योजना के तहत 4 साल पूरे करने वाले अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और असम राइफल्स में भर्ती के दौरान विशेष लाभ मिलेगा. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने लोकसभा में दी. सरकार ने कहा है कि CAPF और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन पदों की भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों के लिए अलग कैटेगरी बनाई गई है, जिसके अंतर्गत 50 फीसदी पद एक्स अग्निवीरों के लिए रिजर्व किए गए हैं. इसके अलावा और क्या कुछ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए मास्टरप्लान तैयार किया है, आइए आगे आर्टिकल में डिटेल में जानते हैं-

ये राज्य भी देंगे छूट

इसके साथ ही हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य सरकारों ने अपनी पुलिस व अन्य सुरक्षा सेवाओं में भी अग्निवीरों के लिए स्पेशल रिजर्वेशन और आयु सीमा में छूट देने की घोषणा की है-

हरियाणा 

  • हरियाणा सरकार ने एक्स अग्निवीरों के लिए गर्वनमेंट जॉब्स में रिजर्वेशन बढ़ाकर 20% कर दिया है.
  • यह आरक्षण फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड जैसे पदों पर मिलेगी.
  • पहले यह आरक्षण 10% था, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है.
दिल्ली
  • दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के 20% पद पूर्व अग्निवीरों के लिए होंगे.
  • भर्ती के दौरान उन्हें फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा.
  • अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाती है.
  • वहीं, अग्निवीर के पहले बैच के कैंडिडेट्स को 5 साल तक की उम्र में छूट मिलेगी.
उत्तराखंड 
  • राज्य की वर्दी वाली सरकारी नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों को 10% होरिजेंटल (Horizontal) रिजर्वेशन दिया गया है.
  • इसका फायदा पुलिस और अन्य सुरक्षा सेवाओं की भर्तियों में मिलेगा.
सिक्किम 
  • सिक्किम सरकार ने पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण देने का फैसला किया.
  • इसका उद्देश्य सेना का अनुभव रखने वाले युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देना है.
उत्तर प्रदेश
  • यूपी में पूर्व अग्निवीरों को UP पुलिस, होमगार्ड, फायर सर्विस और जेल वार्डर भर्ती में 20% हॉरिजॉन्टल आरक्षण मिलेगा.
  • जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है.
  • अग्निवीरों के पहले बैच के लिए यह छूट 5 साल तक होगी. 

PST और PET में दी जाएगी छूट

गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और रिटेन एग्जामिनेशन में भी छूट दी जाएगी. यानी सरकार द्वारा अग्नि वीरों की रिक्रूटमेंट प्रोसेस को पहले की तुलना में अधिक आसान बनाया दिया गया है.

आयु सीमा में 5 साल की छूट

इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा में सामान्य तौर पर तीन साल की छूट मिलेगी. वहीं, अग्निपथ योजना के पहले बैच के कैंडिडेट्स को एज लिमिट (Age Limit) में पांच साल तक की छूट दी जाएगी.

‘एक्स-अग्निवीर' बनी कैटेगरी

साथ ही गृह- मंत्रालय ने बताया कि पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveer) की रिक्रूटमेंट प्रोसेस को व्यवस्थित करने के लिए सरकार ने ‘एक्स-अग्निवीर' नाम से अलग कैटेगरी भी तैयार की है. 

‘एक्स-अग्निवीर विंग' भी की गई तैयार

यही नहीं सरकार ने स्पेशल एक्स-अग्निवीर विंग भी बनाया है, जो पूर्व अग्निवीरों के करियर, पुनर्वास और भर्ती से जुड़े मामलों में समन्वय का काम करेगी.

क्या है अग्निवीर योजना

विदित हो कि केंद्र सरकार ने साल 2022 में अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. इस योजना के अंतर्गत सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं जिसमें थल सेना, जल सेना और वायु सेना शामिल, में अग्निवीरों की भर्ती की जाती है. ये 4 साल की नोकरी होती है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है. 

4 साल पूरा करने के बाद बैच के 25 फीसदी अग्निवीरों को उनकी एलिजिबिलिटी के आधार पर सेना में परमानेंट कर दिया जाता है. बाकी के बचे 75 फीसदी को रिटायरमेंट दी जाती है. 

बता दें कि इस साल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ऐसे में सरकार का यह फैसला उनके बेहतर भविष्य की बुनियाद रखती है. 

यह भी पढ़ें- पूर्व अग्निवीरों को बिना परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के कैसे मिलेगी CAPF वाली नौकरी? ये हो सकती हैं शर्तें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agniveer Recruitment, Agniveer 4 Year Rule, Agniveer Reservation In Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com