विज्ञापन

TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों ने फिर भरी हुंकार, BPSC के खिलाफ 8 मई को पटना में प्रदर्शन

BPSC TRE-4 Notification: BPSC के परीक्षा नियंत्रक ने अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी होने की बात कही थी, लेकिन अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है.

TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों ने फिर भरी हुंकार, BPSC के खिलाफ 8 मई को पटना में प्रदर्शन
BPSC TRE-4 Protest: पटना में बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

BPSC TRE-4 Exam Notification: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है. अभ्यर्थियों ने अब पटना में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. छात्र नेता दिलीप ने 8 मई को हजारों छात्रों के साथ पटना कॉलेज से मार्च की चेतावनी दी है. इससे पहले अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर #Release_TRE4_Notification के साथ पोस्ट कर BPSC और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश की है. विभाग ने पिछले दिनों कहा था कि 19-20 अप्रैल तक TRE 4 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और 26 अप्रैल तक फॉर्म भरने की शुरुआत हो जाएगी. दोनों तारीखें बीतने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ. इससे अभ्यर्थी काफी गुस्से में हैं. 

दो साल से ज्यादा का इंतजार

इस कैंपेन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप बताते हैं कि टीआरई-4  के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं. बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी और 24 सितंबर 2024 को रिजल्ट भी आना था. लेकिन अभी तक विज्ञापन नही आया है. बीपीएससी ने फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक नोटिस जारी किया, जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा. लेकिन यह अब तक जारी नहीं किया गया है. देरी के कारण हजारों अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हो जाएगी और वे फॉर्म नहीं भर पाएंगे. 

कुल इतने हजार पदों पर होगी भर्ती

BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के मुताबिक इस बार 46 हजार 882 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें शिक्षा विभाग के साथ - साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की रिक्तियां भी शामिल हैं. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में प्राचार्य के पदों पर भी भर्ती होगी.

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

कहां कितनी वैकेंसी?

शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली से पांचवीं तक 10 हजार 778 पदों पर, छठी से आठवीं तक 8583, नौवीं से दसवीं तक 9082 पदों पर, ग्यारहवीं - बारहवीं के 16 हजार 774 पदों पर भर्ती होगी. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत 1058, पिछड़ा - अति पिछड़ा कल्याण के तहत 359 पदों पर, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत 287 पदों पर भर्ती होगी. आयोग के मुताबिक TRE 4 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच परीक्षा होने की संभावना है, लेकिन इसके लिए समय से नोटिफिकेशन जारी होना जरूरी है. जिसकी अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं.

अभ्यर्थियों की आवाज उठाएगा NDTV

छात्रों या फिर अभ्यर्थियों की ऐसी ही मांगों या फिर समस्याओं को एनडीटीवी जोरदार तरीके से उठा रहा है. किसी भी छात्र, अभ्यर्थी या फिर उनके पेरेंट्स को अगर कोई भी समस्या है तो वो हमें बता सकते हैं. इसके लिए उन्हें educationkhabar@ndtv.com पर मेल करना होगा. इस मेल के साथ अपना नाम और मोबाइल नंबर भी भेजें, जिसके बाद हम आपसे संपर्क करेंगे और आपकी आवाज को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com