विज्ञापन

TRE-4 भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर फिर बढ़ रहा अभ्यर्थियों का गुस्सा, जानें BPSC की क्या है तैयारी

BPSC TRE-4 Notification: बिहार के लाखों अभ्यर्थी टीआरई-4 शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर ने कहा था कि दो से चार दिन में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ.

TRE-4 भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर फिर बढ़ रहा अभ्यर्थियों का गुस्सा, जानें BPSC की क्या है तैयारी
BPSC TRE-4 Notification: शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर बवाल

Bihar TRE-4 Teachers Recruitment: बिहार में भर्ती परीक्षाओं के लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है. पिछले लंबे समय से टीआरई-4 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और नोटिफिकेशन जारी करने की मांग हो रही है. कुछ हफ्ते पहले BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के एक बयान के बाद छात्रों को उम्मीद थी कि 25 अप्रैल से पहले नोटिफिकेशन जारी होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब इसके बाद छात्रों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि तारीख पर तारीख दी जा रही है, लेकिन भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं हुआ है. 

बवाल के बाद आया था परीक्षा नियंत्रक का बयान 

बिहार में टीआरई-4 शिक्षक भर्ती को लेकर हुए प्रदर्शन और बवाल के बाद BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने एक वीडियो के जरिए ये बताया था कि अगले कुछ ही दिनों में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा. इस बयान के बाद अभ्यर्थी शांत हुए और नोटिफिकेशन का इंतजार करने लगे, हालांकि अब तक कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. 

परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को कहा था, टीआरई-4 का नोटिफिकेशन अगले तीन-चार दिन में जारी कर दिया जाएगा, लेकिन फॉर्म भरने की तिथि 25-26 के आसपास रखी जाएगी. आयोग की तरफ से साफ कर दिया गया है कि 22 से 27 सितंबर के बीच होनी है, अभी 6 महीने बचे हैं, इसलिए ज्यादा हड़बड़ी नहीं है. कुछ लोगों के बहकावे में आकर अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं. जब एग्जाम की डेट बता दी गई है तो हमारे पास अभी काफी टाइम है. 

क्यों हो रही है देरी?

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने ये भी बताया था कि टीआरई-4 नोटिफिकेशन को लेकर क्यों देरी हो रही है. उन्होंने बताया कि गेस्ट टीचर्स का मामला अटका हुआ था, जिसकी अब शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल गई है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी महिला आरक्षण को लेकर थोड़ी त्रुटि थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है. बाकी भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनके चलते थोड़ी सी देरी हो रही है. 

टीआरई-4 शिक्षक भर्ती को लेकर क्या है विवाद?

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा काफी बड़ी भर्ती है, जिसमें कुल 46,842 पद हैं, इसमें चार अलग-अलग विभागों में भर्तियां होनी हैं. यही वजह है कि लाखों युवाओं को इसका बेसब्री से इंतजार है. पहले एग्जाम कैलेंडर में टीआरई-4 भर्ती के जिक्र नहीं होने के चलते अभ्यर्थी नाराज थे, लेकिन बाद में आयोग ने इसे कैलेंडर में शामिल कर लिया और बताया कि किस तारीख को एग्जाम होगा. 

अभ्यर्थी क्या चाहते हैं?

अब ताजा नाराजगी भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर है, जिसमें अभ्यर्थियों का कहना है कि जब BPSC परीक्षा नियंत्रक ने कहा था कि दो से चार दिन में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा तो अब करीब 12 दिन बाद भी इसे जारी क्यों नहीं किया गया है. उनकी मांग है कि जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए. हालांकि अभ्यर्थियों का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म हो सकता है. नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन शुरू हो जाएंगे. 

(NDTV देगा अभ्यर्थियों और छात्रों का साथ - छात्रों या फिर अभ्यर्थियों के इस तरह के प्रदर्शन से जुड़ी खबरों की हर कवरेज एनडीटीवी एजुकेशन पर आप देख सकते हैं. छात्र या अभ्यर्थी अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने के लिए NDTV से जुड़ सकते हैं और सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें- educationkhabar@ndtv.com पर मेल करना होगा.)

ये भी पढ़ें - गर्मी से छात्रों का हाल हुआ बेहाल, जानें किन राज्यों में पड़ गईं छुट्टियां और कहां बदली गई स्कूलों की टाइमिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC TRE-4 Notification, BPSC TRE-4 Notification Date, Bihar TRE-4 Teachers Recruitment, Teachers Recruitment Notification Bihar, BPSC Notification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com