विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2025

Bihar TET Application: बिहार टीईटी परीक्षा के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लीजिए Exam Pattern

Bihar TET Exam 2025: बिहार टीईटी भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. पढ़िए पूरी डिटेल्स.

Bihar TET Application: बिहार टीईटी परीक्षा के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लीजिए Exam Pattern
नई दिल्ली:

Bihar TET Application: बिहार टीईटी की परीक्षा के लिए कल यानी 8 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जो उम्मीदवार इस टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपनी तैयारी कर लें, और साथ ही डॉक्यूमेंट्स भी रेडी रखें. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, इसे लेकर आज या कल सुबह तक डिटेल्स नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. 
बिहार टीईटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2025 है. लंबे समय से बीपीएससी टीआरई परीक्षा को लेकर कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो जाएगा.

BPSC TRE-4 के लिए नंबर में रजिस्ट्रेशन होंगे

एसटीईटी पास करने वाले टीचर बीपीएससी टीआरई -4 यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. इन परीक्षाओं की तारीख पहले ही बता दी गई है. जैसे  एसटीईटी भर्ती परीक्षा की तारीख 25 अक्टूबर के बीच होगी. जिसका रिजल्ट 1 नवंबर को जारी किया जाएगा. 

Bihar TET Exam Pattern

STET की परीक्षा सिलेबस के हिसाब से होगी, पेपर 1 सेकेंडरी स्कूल के तहत आने वाले विषयों के लिए परीक्षा होगी, और पेपर 2 हायर सेकेंडरी क्लासेस के लिए होगी. दोनों पेपर में पास होने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता जीवन भर रहेगी. पेपर में 100 सवाल पूछे जाएंगे और 50 नंबर शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं के लिए होंगे. यानी कुल 150 नंबर के सवाल होंगे. 

  • ये परीक्षा CBT मोड में होगी.
  • 2.5 घंटे का पेपर होगा.
  • बिहार एसटीईटी परीक्षा में पहले की तरह प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे.
  • एक सवाल के सही जवाब पर एक नंबर मिलेगा, नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

Bihar TET Exam Passing Marks

  • सामान्य - 50 फीसदी
  • पिछड़ा वर्ग - 45.5 फीसदी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5 फीसदी
  • एससी, एसटी - 40 फीसदी
  • दिव्यांग - 40 फीसदी
  • महिला - 40 फीसदी

ये भी पढ़ें-UPSC ESE Result 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्री परीक्षा के नतीजे घोषित, मेन्स एग्जाम शेड्यूल जारी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
STET Exam Bihar, STET Exam Dates, STET Exam Bihar 2025, STET Exam Demand, STET Exam Application Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com