बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हाल ही में शोध पदाधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली थी. इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू हो गई. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी, 2026 है. जिन भी इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें. अभ्यर्थियों को आवेदन करते हुए किसी भी तरह की परेशानी न आए इस हेतु बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें विस्तार से आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है. बता दें कि ये भर्ती राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के अंतर्गत होगी. शोध पदाधिकारी के तीन पदों पर नियुक्ति की जानी है.
शोध पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की Step-by-Step प्रक्रिया।#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ResearchOfficers pic.twitter.com/bN2uPhAcDD
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) February 9, 2026
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. यहां पर आवेदन करने का Option दिया गया होगा. उसपर क्लिक कर दें.
- अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है तो, लॉगिन कर दें. याद रखें की रजिस्ट्रेशन (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) के बिना लॉगिन नहीं किया जा सकता है. इसलिए लॉगिन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद इस लिंक जाएं और शोध पदाधिकारी जॉब से जुड़े लिंक पर क्लिक दें.
- आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा. इसमें पूछी गई हर एक जानकारी ध्यान से भरें.
- फॉर्म भरने के बाद फीस भी भरनी होगी. जो की ऑनलाइन ही भरी जाएगी. इसलिए फीस भी जरूर भर दें.
- आवेदन फॉर्म भरते हुए अगर किसी तरह की दिक्कत होती है, तो ऊपर दी गई वीडियो को पूरा देख लें. इस वीडियो की मदद से आसानी से बिना परेशानी के फॉर्म भरा जा सकता है.
ऑनलाइन एप्लीकेशन से जुड़े सवालों के लिए है- हेल्पलाइन नंबर 9297739013, 8235422948, 8235422867 पर फोन भी किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं