विज्ञापन

Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस में सिपाही से दारोगा तक 48 हजार पदों पर होगी भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्तियां होने जा रही. भर्ती को लेकर गृह विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. अधिसूचना के अनुसार, 48 हजार पदों पर भर्ती की जानी है. सिपाही से दारोगा तक के पदों को भरा जाना है.

Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस में सिपाही से दारोगा तक 48 हजार पदों पर होगी भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती

Bihar Police Bharti: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस में कुल 48,447 नए पदों पर बंपर भर्ती और प्रमोशन को हरी झंडी दिखा दी है. राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये मौका शानदार है. गृह विभाग बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक के पद भरने जा रहा है. 48 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है. जानकारी के अनुसार 37,978 पदों पर सीधी बहाली होगी. वहीं दारोगा के 10 हजार 468 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे. इस तरह से कुल 48 हजार 447 पदों को भरा जाएगा. सबसे अधिक भर्ती सिपाही एवं समकक्ष पदों पर होगी. 22 हजार 10 पद सिपाही एवं समकक्ष के भरे जाएंगे.  जबकि 5500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के भरे जाने हैं.

किन पदों पर की जानी है भर्ती-

पद का नामकुल कितने पद भरे जाने हैंकैसे होगी भर्तीकितने मिलेगी सैलरी
पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा / SI)20,937 पदों को  जाना है
  1. 10,468 पद पर सीधी भर्ती होगी.
  2. 10,469 पद पर प्रमोशन के तहक भर्ती होगी
पे लेवल - 6 (₹45,000 to ₹50,000)
सामान्य सिपाही22,010 पदसीधी भर्ती सभी पदों परपे लेवल-3 (₹26,000 to ₹33,000)
चालक सिपाही5500 पदसीधी भर्तीपे लेवल-3 (₹26,000 to ₹33,000)
कुल पद48,44737,978 पद सीधी होगी भर्ती

इन भर्ती से जुड़ा विस्तार विज्ञापन केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) - CSBC और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से जल्द जारी कर दिया जाएगा. जिसके साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. जो भी युवा ये नौकरी पाना चाहते हैं, वो अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दें. 

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com