Bihar Civil Court Peon Exam Cancelled : बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए इस महीने आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा को अब रद्द कर दिया गया है. पटना जिला अदालत की और से एक नोटिस जारी कर इस परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी गई है. संयोजक कार्यालय, केंद्रीय चयन एवं नियुक्ति समिति - सह - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की और से जारी नोटिस में कहा गया है कि सूचित किया जाता है कि रोजगार सूचना संख्या 04/2022 के अनुसरण में, बिहार के सिविल न्यायालयों में ‘अटेंडेंट [चपरासी (सामान्य + अर्दली)]' के पद पर नियुक्ति के संबंध में दिनांक 15.03.2026 (रविवार) को आयोजित ‘प्रारंभिक परीक्षा' रद्द की जाती है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट (चपरासी) के 1673 पदों को भरा जाना था
अब तब होगी ये परीक्षा
फिलहाल केवल परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी है. इस परीक्षा को अब कब आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर कई ऐलान नहीं किया गया है. ये भर्ती करीब चार साल पहले निकाली गई थी और इस साल 15 मार्च को इसका एग्जाम हुआ था. जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है. प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने से अब ये इंतजार और लंबा हो गया है.
बता दें कि यह प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुई थी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित हुई थी.
जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था उन्हें सलाह की जाती है की वो पटना जिला कोर्ट की वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते हैं. परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी सबसे पहले वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं