भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी करने का शानदार मौका है. रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली इस कंपनी ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. अलग-अलग शहरों के लिए ये भर्ती होगी और इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है, जिसमें बताया गया है कि सैलरी कितनी मिलेगी और कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है. BEL में ये भर्ती कॉस्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इतनी मिलेगी शुरुआती सैलरी
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जोधपुर, जैसलमेर, जामनगर, भुज और नलिया लोकेशन के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के जरिए होगा. सैलरी की बात करें तो चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआत में 40 हजार रुपये महीना मिलेंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित ट्रेड (जैसे- इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस आदि) में B.E./B.Tech/B.Sc की डिग्री और न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है. यही उम्मीदवार प्रोजेक्ट इंजीनियर के 14 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा, ऐसे में 85 प्रतिशत नंबर लिखित परीक्षा के जोड़े जाएंगे और इसके बाद 15 प्रतिशत अंक इंटरव्यू के होंगे. आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में छूट दी जाएगी.
ये दस्तावेज रखें तैयार
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कलर फोटो, सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट, एक्सपीरिएंस लेटर और फीस पेमेंट की रसीद लेकर इंटरव्यू के लिए जाना होगा. आवेदन से पहले बीईएल की तरफ से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें. तमाम नियम और शर्तों को पूरा करने के बाद ही आवेदन करें.
ये भी पढ़ें - NTA ने निकाली कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटर और डेटा एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं