Bank of Maharashtra Recruitment 2023: बैंक में ऑफिसर पद की नौकरी चाह रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) के पद पर बंपर वैकेंसी निकाली है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल-II और III (Specialist Officer Scale-II & III) के कुल 225 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है, योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Bank of Maharashtra Recruitment 2023: नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कैसा होगा चयन
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा. ऑनलाइन परीक्षा आईबीपीएस (IBPS) द्वारा किया जाएगा. परीक्षा में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू का अनुपात 4:1 के रूप में होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
RRB NTPC लेवल 3 डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन का शेड्यूल जारी, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
आवेदन शुल्क
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इस भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 1000 रुपये शुल्क प्लस जीएसटी देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 100 रुपये प्लस जीसीटी देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा. शुल्क का भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
SSC JHT Final Result 2022: एसएससी जेएचटी फाइनल रिजल्ट ssc.nic.in पर, ऐसे चेक करें
Bank of Maharashtra Recruitment 2023: ऐसे आवेदन करें
1.सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं.
2.होमपेज पर 'करियर' टैब पर जाएं - 'रिक्रूटमेंट प्रोसेस' - 'करंट ओपनिंग' पर क्लिक करें.
3.स्पेशलिस्ट स्केल इन स्केल II एंड III प्रोजेक्ट 2023-2024 में के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
4.अब आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें.
5.पोस्ट का चयन करें, आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
6.आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
7.अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं