Ram Mandir CEO Vacancy: अयोध्या के राम मंदिर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भर्ती निकाली गई है. इस पद पर आवेदन मांगे गए हैं और योग्यता की जानकारी भी दी गई है. तीर्थक्षेत्र संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें searchcommittee.srjbt@gmail.com पर मेल करना होगा. जिसे इस पद के लिए चुना जाएगा, वो तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर इस पद पर बने रहेंगे. मंदिर ट्रस्ट की तरफ से ये भी बताया गया है कि राम मंदिर के सीईओ की सैलरी कैसे तय की जाएगी.
नोट कर लीजिए योग्यता
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी होगा.
- उम्मीदवार की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- किसी बड़ी कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव जरूरी है.
- इस अनुभव में कई विभागों को एक साथ संभालने का अनुभव शामिल होना चाहिए.
- उम्मीदवार को धर्म से हिंदू होना जरूरी है.
- हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 13, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार १८ जुलाई २०२६; सायं ४ बजे
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications from eligible… pic.twitter.com/PHa0MbT5kY
कैसे तय होगी सैलरी?
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में बताया गया है कि सीईओ के पद पर सैलरी कितनी होगी, ये आपसी बातचीत के बात तय होगा. इसके अलावा मंदिर के सीईओ को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगीं, इसका फैसला भी बाद में ही लिया जाएगा.
किसे दी जाएगी प्राथमिकता?
जिन लोगों ने पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम किया हो या किसी बड़े मंदिर/हिंदू धार्मिक संस्था के मैनेजमेंट को संभाला हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. इस योग्यता वाले रिटायर्ड अधिकारी भी अप्लाई कर सकते हैं.
CEO पद के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे तक है.
- उम्मीदवारों को अपना आवेदन ईमेल के जरिए searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजना होगा.
- आवेदन के दौरान खुद से जुड़ी सभी जानकारियां और दस्तावेज भी अपलोड करें.
क्या होगा काम और किसे होगी रिपोर्टिंग?
- राम मंदिर के सीईओ सीधे महामंत्री को रिपोर्ट करेंगे.
- ट्रस्ट के CEO के रूप में संगठन के सभी कानूनी, प्रशासनिक और आर्थिक कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी.
- ट्रस्ट की जरूरत और उसके हिसाब से कामकाज के बेहतर नियम, तरीके और सिस्टम तैयार करना.
- संस्था के लक्ष्यों और आकार के मुताबिक पूरे स्टाफ और संगठन के ढांचे को मजबूत बनाना.
- ट्रस्ट के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ के लिए सबसे बड़े कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करना.
- ट्रस्ट के मौजूदा कामों और आगे होने वाले विकास के प्रोजेक्ट्स का कुशलता से मैनेजमेंट करना.
- पैसों के लेनदेन, अकाउंट सिस्टम और संस्था की जानकारियों में पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही रखना.
इस सबके अलावा राम मंदिर के सीईओ के पास सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक कार्य, श्रद्धालुओं की सुविधा, VIP सत्कार, प्रतिष्ठा बढ़ाना, प्रॉपर्टी की रक्षा और योजनाएं बनाने जैसे कामों की जिम्मेदारी होगी. साथ ही ट्रस्ट और महामंत्री की तरफ से सौंपे गए अन्य सभी कामों और जिम्मेदारियों को निभाना होगा.
ये भी पढ़ें - LBSNAA में होती है IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग, लेकिन IPS अफसर कहां जाते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं