WFH, पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोना न खरीदें... PM ने याद दिलाया कोविड काल, विपक्ष का सवाल- क्यों आई ऐसी नौबत?

पश्चिम एशिया तनाव के कारण दुनिया भर में मची हलचल के बीच पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम, कार पूलिंग, पेट्रोल-डीजल बचाने सहित कई सामूहिक सकंल्पों की अपील की. पीएम मोदी की इन अपीलों पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए पूछा आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान-अमेरिका तनाव के कारण वैश्विक बाजार में पेट्रोल-डीजल और LPG की आपूर्ति प्रभावित हुई है.
  • PM मोदी ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच जनता से सामूहिक भागीदारी और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया है.
  • मोदी ने गैर-जरूरी सोने की खरीदारी एक साल तक न करने और ईंधन की बचत के लिए संयमित उपयोग करने का सुझाव दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान का अमेरिका, इजरायल के साथ चल रहे तनाव के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, LPG गैस सहित अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति चरमरा गई है. कई देशों में पश्चिम एशिया के इस तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. लेकिन भारत में अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है. लेकिन जंग के इस माहौल में यह स्थिरता कब तक रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता. इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

PM मोदी की अपील- वैश्विक संकट से बचने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया आर्थिक उथल-पुथल, सप्लाई चेन में व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों से जूझ रही है, जिसका असर बढ़ती महंगाई के रूप में सामने आ रहा है. ऐसे समय में भारत को मजबूत बनाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है.

एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी नहीं करेंः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया, ताकि विदेशी मुद्रा के अनावश्यक बहिर्वाह को रोका जा सके. साथ ही, उन्होंने पेट्रोल और डीजल के संयमित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि तेल की बचत से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी.

Advertisement

कार पूलिंग, मेट्रो राइड की भी पीएम मोदी ने की अपील

पीएम मोदी ने ईंधन की खपत कम करने के लिए कई सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. निजी वाहनों के इस्तेमाल के दौरान कार-पूलिंग अपनाएं. माल ढुलाई के लिए रेल परिवहन को प्राथमिकता दें और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दें.

कोविड के समय अपनाए गए सुझावों को करें लागू

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनाए गए कार्यकुशल उपायों को दोबारा लागू करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि वर्क-फ्रॉम-होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल बैठकों जैसी व्यवस्थाएं न केवल समय और संसाधनों की बचत करती हैं, बल्कि ईंधन की खपत भी कम करती हैं.

यह भी पढ़ें - वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें... वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की अपील

Advertisement

कांग्रेस ने PM मोदी की अपील पर पूछा, क्यों आई ऐसी नौबत?

पीएम मोदी की इन अपीलों पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए पूछा आखिर ऐसी नौबत क्यों आई? कांग्रेस ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के तीन महीने बाद भी प्रधानमंत्री इस बात से अनजान हैं कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए. कांग्रेस ने कहा कि इस वैश्विक संकट से देश की अर्थव्यवस्था को अप्रभावित रखने के लिए आकस्मिक योजनाएं बनाने के बजाय लोगों को मुश्किल में डालना ‘‘बेहद शर्मनाक, लापरवाह और सरासर अनैतिक'' है.

केसी वेणुगोपाल ने एक्स पोस्ट में उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान-अमेरिका युद्ध के तीन महीने बीत चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर अब भी पूरी तरह से अनजान हैं.'' वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक, लापरवाही और सरासर अनैतिकता है कि प्रधानमंत्री इस वैश्विक संकट से हमारी अर्थव्यवस्था को अप्रभावित रखने के लिए आकस्मिक योजनाएं बनाने के बजाय आम नागरिक को असुविधा में धकेल रहे हैं.''

पीएम मोदी की अपील पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का पोस्ट.

'यह व्यवस्था की जानी चाहिए कि भारत के पर्याप्त ईंधन भंडार हो'

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री की एकमात्र प्राथमिकता चुनाव और छोटी मोटी राजनीति बन जाए, तो उसका परिणाम आसन्न आर्थिक तबाही के रूप में सामने आता है.'' वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करनी चाहिए कि भारत के पास पर्याप्त ईंधन भंडार हो और योजना की कमी के परिणामस्वरूप किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें - दुनिया भर में गहराया तेल संकट! पीएम मोदी की अपील के बाद आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें ताजा भाव

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी की एक साल सोना न खरीदने की अपील, ज्वैलर्स में क्यों बढ़ने लगी हलचल

Advertisement

Featured Video Of The Day
PM Modi Somnath Mandir Visit | महादेव की नगरी 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के लिए तैयार, PM होंगे शामिल