खास बातें
- मध्य मुंबई के वाडिया अस्पताल से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया है। पुलिस ने बताया कि जास्मीन नाइक (28) जब शाम में अस्पताल के कॉरीडोर में टहल रही थी उसी दौरान बच्चे की चोरी हुई।
मुंबई: मध्य मुंबई के वाडिया अस्पताल से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया है। पुलिस ने बताया कि जास्मीन नाइक (28) जब शाम में अस्पताल के कॉरीडोर में टहल रही थी उसी दौरान बच्चे की चोरी हुई।
पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने करीब 25 वर्षीय एक महिला को बच्चे के साथ निकलते हुए देखा था। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण के आधार पर स्केच तैयार करवा रही है।