भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद, 6695 करोड़ से बना था, दो महीने में ही बुरा हाल, VIDEO

मिसिंग लिंक के नाम से मशहूर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे अभी करीब दो महीने पहले ही चालू हुआ था. 6695 करोड़ की लागत से बने इस मेगा प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना कहा जा रहा था, लेकिन भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने इसके निर्माण पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Mumbai-Pune Expressway Landslide: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारी बारिश के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के खंडाला एक्जिट के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ है.
  • सड़क पर भारी मलबा जमा होने के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे को फिलहाल बंद कर दिया गया है.
  • 6695 करोड़ की लागत से बने इस मेगा प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना कहा जा रहा था.
मुंबई:

Mumbai-Pune Expressway Landslide: मुंबई सहित आस-पास के जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. इस भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है. पेड़ गिरने, पानी में करंट फैलने, मेनहोल में गिरने सहित अन्य हादसों में लोगों की जान भी जा रही है. इस बीच आज सुबह मूसलाधार बारिश की कहर का नजारा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भी देखने को मिला. भारी बारिश के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के खंडाला एक्जिट के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ है. सड़क पर भारी मलबा जमा होने के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे को फिलहाल बंद कर दिया गया है. 

दो महीने पहले ही हुआ था चालू

मालूम हो कि मिसिंग लिंक के नाम से मशहूर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे अभी करीब दो महीने पहले ही चालू हुआ था. 6695 करोड़ की लागत से बने इस मेगा प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना कहा जा रहा था, लेकिन भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने इसके निर्माण पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. 

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड का ये वीडियो देखिए
 

Advertisement

बताया गया कि पुणे-मुंबई रूट पर 8.9 किलोमीटर लंबी सुरंग के एग्जिट के पास पहाड़ी का हिस्सा ढह गया, जिससे ट्रैफिक रुक गया है. लैंडस्लाइड की वजह से खंडाला एग्जिट के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद हो गया है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' पर, पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में खंडाला एग्जिट के पास लैंडस्लाइड हुई है.

पहली ही बारिश में 'इन्फ्रा मैन' बन गए 'डिजास्टर मैन'!

मुंबई में बारिश के बीच मिसिंग लिंक पर हुए लैंडस्लाइड को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने तंज कसा है. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा- दो गड्ढों को "पहली बारिश की टेस्टिंग" बताने वाले मुख्यमंत्री, क्या अब मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के हजारों करोड़ रुपये के 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने को भी "मानसून ट्रायल" कहेंगे?

Advertisement

दुनिया भर में पहाड़ काटकर सुरंगें बनाई जाती हैं, लेकिन महाराष्ट्र में पहली ही बारिश में परियोजनाएं धराशायी होने लगती हैं. वजह बारिश नहीं, बल्कि घटिया निर्माण, भ्रष्टाचार और ठेकेदारों को मिला राजनीतिक संरक्षण है. हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं... लेकिन पहली ही बारिश में विकास ही 'मिसिंग' हो गया!

भारी बारिश के बीच पुणे में तीन जगहों पर बड़े भूस्खलन

1. रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन

कर्जत-लोनावला और खंडाला-मंकी हिल के बीच भूस्खलन हुआ है. इस कारण 16 ट्रेनें रद्द की गई है. 9 लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. साथ ही मुंबई-पुणे रेलवे मार्ग पर टनल नंबर 40 के पास भूस्खलन होने से कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं, वहीं रेलवे प्रशासन युद्ध स्तर पर मलबा हटाकर ट्रैक बहाल करने में जुटा है.

Advertisement

2. मिसिंग लिंक पर भूस्खलन

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' पर खंडाला एग्जिट के पास बड़ा भूस्खलन हुआ सुरंग के पास गिरा मलबा: घटना 8.9 किलोमीटर लंबी सुरंग के निकास के करीब घटी, जहाँ पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. मलबे के कारण पुणे से मुंबई की ओर जाने वाले लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है

3. उंबर्डे वाडी में दो जगहों पर खिसका पहाड़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वरंधा घाट में भारी बारिश से भूस्खलन, भोर-महाड मार्ग पर यातायात हुआ ठप. पिछले 3-4 दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण भोर-महाड मार्ग पर स्थित वरंधा घाट में आधी रात को पहाड़ खिसकने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया. मलबे के साथ मिट्टी, बड़े पत्थर और पेड़-पौधे सड़क पर आ गिरे, जिससे इस पूरे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.

Advertisement
8.9 किलोमीटर लंबी सुरंग के एग्जिट के पास पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मलबा हटाने का काम जारी है.

एक मई को मिसिंग लिंक परियोजना का हुआ था उद्घाटन

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर एक मई को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस‑वे से जुड़े बहुप्रतीक्षित “मिसिंग लिंक परियोजना” का लोकार्पण हुआ था. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था. करीब 6,695 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह लिंक न सिर्फ यात्रा को 6 किलोमीटर छोटा करेगा, बल्कि करीब 30 मिनट का समय भी बचाएगा.

खंडाला घाट के खतरनाक मोड़ों से मुक्ति दिलाने वाली यह परियोजना अत्याधुनिक सुरंगों और भव्य केबल‑स्टे ब्रिज के कारण इंजीनियरिंग का नया मानक मानी जा रही है. इस परियोजना में 23.5 से 23.75 मीटर चौड़ी सुरंगें बनाई गई हैं, जिन्हें एशिया की सबसे चौड़ी सड़क सुरंगों में शामिल किया जा रहा है. इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की कोशिश भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र दिवस पर ‘मिसिंग लिंक' का उद्घाटन, मुंबई–पुणे एक्सप्रेस‑वे को मिली नई रफ्तार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें - Live: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Featured Video Of The Day
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, 5 बार का चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे ने 2-1 हराया, नेयमार ने रोते हुए लिया संन्यास
Topics mentioned in this article
Mumbai-Pune Expressway
Mumbai-Pune Expressway Missing Link
Mumbai-Pune Expressway Traffic Jam
Mumbai Rain
Mumbai-Pune Expressway Landslide