खान सर को बेल या जेल? आज का दिन करेगा तय, ज्ञानबिंदु कोचिंग वालों ने दी चेतावनी

पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार का क्या होगा? यह आज का दिन तय करेगा. खान सर के वकील पटना सिविल कोर्ट ने आज उनके अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खान सर.
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना कोचिंग फायरिंग केस में खान सर को बेल मिलेगी या नहीं, यह आज साफ हो जाएगा.
  • आज खान सर के वकील पटना सिविल कोर्ट में उनके अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल करेंगे.
  • दूसरी ओर ज्ञानबिंदु कोचिंग वालों ने खान सर की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है.
पटना:

Khan Sir Case: पटना कोचिंग विवाद में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को जेल जाना होगा या उन्हें बेल मिल जाएगी, यह आज का दिन तय करेगा. बीते मंगलवार से चल रहे इस विवाद को लेकर पटना कोचिंग इंडस्ट्री में लगातार सरगर्मियां बढ़ी है. खान सर के गार्डों की गिरफ्तारी और उनके बयान के बाद फैसल खान पर भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है. जिसके बाद खान सर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दबिश भी देती नजर आई थी. हालांकि अभी तक पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. दूसरी ओर खान सर की शिकायत पर ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद जेल में हैं. 

आज सोमवार को खान सर के वकील अरविंद कुमार पटना सिविल कोर्ट में एंटीस्पेट्री बेल फाइल करेंगे. खान सर को अंतरिम जमानत मिलती है या नहीं, यह कोर्ट का फैसला तय करेगा. 

खान सर के वकील बोले- फंसाने के लिए FIR में दिया गया नाम

खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार ने शुक्रवार को ही कहा था कि कानूनी प्रावधानों के अनुसार सोमवार तक उनके लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी. वे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे. खान सर के वकील कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज FIR बदले की भावना से की गई कार्रवाई है, क्योंकि उनके स्टाफ ने 2 जून को डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. 

खान सर ने वकील ने आगे कहा कि गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी. इसमें कोई घायल नहीं हुआ था. लेकिन FIR में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है. यह उन्हें फंसाने और बदनाम करने की कोशिश है.

Advertisement

ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक ने चेतावनी

वहीं ज्ञानबिंदु कोचिंग का कहना है कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे. ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षकों ने पहले भी पुलिस पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया था.  ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ठाकुर ने प्रशासन पर सुस्ती के आरोप लगाए. वरुण ने कहा, 'प्रशासन तत्परता नहीं दिखा रहा. रौशन आनन्द की गिरफ्तारी तुरंत हुई, खान सर की गिरफ्तारी में देरी हो रही है. प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा फिर से सड़कों पर उतरेंगे.' अब आगे आज देखना होगा कि क्या खान सर को बेल मिलती है या पटना पुलिस उन्हें अरेस्ट करेगी?

यह भी पढ़ें - टॉपर्स की खरीद, कोचिंग हब पर कब्जा, हॉस्टल के जरिए एक-दूसरे पर हमला! खान सर-रोशन सर के बीच दुश्मनी की Inside Story

Featured Video Of The Day
खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया सील का खतरा! | Khan Sir News