खान सर की बढ़ सकती है मुश्किलें! ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में नियमों की अनदेखी का आरोप

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान फायर सेफ्टी नियमों में लापरवाही को लेकर विवाद में आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खान सर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • खान ग्लोबल स्टडीज में फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के मामले में कई खामियां बिहार अग्निशमन सेवा ने पाई हैं.
  • संस्थान को सुरक्षा मानकों में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए पंद्रह दिनों का समय दिया गया है.
  • निर्धारित अवधि में आवश्यक सुधार न होने पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई और संचालन बंद करने की संभावना है.
पटना:

पटना में चल रहे कोचिंग विवाद के बीच अब खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) फायर सेफ्टी नियमों को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है. जानकारी के अनुसार, बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने बताया है कि खान ग्लोबल स्टडीज में फायर सेफ्टी मानकों से जुड़ी कई खामियां पाई गई हैं. जांच के दौरान सुरक्षा नियमों के अनुपालन में त्रुटियां सामने आने के बाद संस्थान को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया है.

15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने का समय दिया गया

सूत्रों के मुताबिक, कोचिंग संस्थान को 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने का समय दिया गया है. निर्धारित अवधि में मानकों का पालन नहीं होने पर प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें संस्थान के संचालन पर रोक लगाने तक का कदम शामिल हो सकता है. इधर, पहले से चल रहे विवाद और कानूनी जांच के बीच यह नया मामला खान सर और उनके संस्थान की मुश्किलें बढ़ाता दिखाई दे रहा है.

इधर, खान सर पर गिरफ्तारी का खतरा भी मंडरा रहा है और उन्हें फिलहाल फरार बताया जा रहा है. खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे. उनके गार्ड का दिया हुआ यह बयान उनके खिलाफ केस को मजबूत करता है. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है.

दरअसल, मंगलवार रात को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में एक गार्ड घायल हुआ था और तोड़फोड़ भी हुई थी. शुरुआती जांच में पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था. लेकिन अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे मामले की दोबारा जांच हो रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : क्या गिरफ्तार होंगे खान सर? वकील ने बताया जेल से बचने के लिए उनके पास बचे कौन से विकल्प

Featured Video Of The Day
यूपी में एनकाउंटर का असली मतलब समझिए | CM Yogi | Ghaziabad Surya Murder Case
Topics mentioned in this article