खान ग्लोबल स्टडीज में फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के मामले में कई खामियां बिहार अग्निशमन सेवा ने पाई हैं. संस्थान को सुरक्षा मानकों में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए पंद्रह दिनों का समय दिया गया है. निर्धारित अवधि में आवश्यक सुधार न होने पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई और संचालन बंद करने की संभावना है.