नई दिल्ली:
दिल्ली में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। इंडिगो का विमान मुंबई से दिल्ली आ रहा था।
विमान से धुएं की सूचना के बाद इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने की बात कही जा रही है।
एटीसी ने विमान में धुएं की सूचना दी थी। यात्री दायीं ओर के स्लाइड शूट से उतारे गए हैं। कुछ यात्रियों को निकलते वक्त मामूली चोटें भी लगी हैं। सभी 147 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।