राम-राज्य का आदर्श भारत के संविधान में निहित है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 35 बनाम एक की बात वही लोग करते हैं, जो राजनीतिक फायदे के लिए समाज को हिस्सों में बांटना चाहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि देश को बांटने वालों से सतर्क रहें.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि राम राज्‍य का आदर्श भारत के संविधान में निहित है
  • उन्‍होंने कहा कि पीड़ा होती है जब हलफनामा दे देते हैं कि राम काल्पनिक हैं
  • उन्‍होंने कहा कि 35 बनाम 1 की बात समाज को बांटने वाले करते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि राम राज्‍य का आदर्श भारत के संविधान में निहित है. उन्‍होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने बहुत सोच समझ कर मौलिक अधिकारों के ऊपर राम-लक्ष्मण-सीता का चित्र रखा है. धनखड़ ने कहा मुझे बहुत पीड़ा होती है, जब कोई अज्ञानी, इतिहास से अनभिज्ञ, हलफनामा दे देते हैं कि राम काल्पनिक हैं. उपराष्‍ट्रपति ने जयपुर में आयोजित नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बातें कही. 

उपराष्‍ट्रपति ने कहा, "मुझे राम मंदिर के संबंध में निमंत्रण मिला तो मैंने कहा कि राम की कल्पना, राम-राज्य की कल्पना भारत के संविधान में निहित है. संविधान के निर्माताओं ने इसको पराकाष्ठा पर रखा है. संविधान में जो बीस से ज्यादा चित्र हैं, उनमें मौलिक अधिकारों के ऊपर जो चित्र है उसमें राम-लक्ष्मण-सीता हैं. मुझे बहुत पीड़ा होती है जब कोई अज्ञानी, इतिहास से अनभिज्ञ, हलफनामा दे देते हैं कि राम काल्पनिक है. वह वर्तमान में किसी का अनादर नहीं कर रहे हैं, वह हमारे संविधान निर्माताओं का अनादर कर रहे हैं, जिन्होंने बहुत सोच समझकर विवेकपूर्ण तरीके से उन चित्रों को वहां रखा है."

साथ ही उन्‍होंने कहा कि 35 बनाम एक की बात वही लोग करते हैं, जो राजनीतिक फायदे के लिए समाज को हिस्सों में बांटना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि ऐसे तत्वों को सबक सिखाने की नहीं बल्कि उनको जागरूक करने और समझाने की दरकार है. 

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि भारतीयता और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहें. साथ ही कहा कि देश को बांटने वालों से सतर्क रहें. उन्‍होंने कहा कि आज विकसित देश भी भारत का लोहा मान रहे हैं. 

आर्थिक राष्‍ट्रवाद का किया आह्वान 

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने आर्थिक राष्ट्रवाद का आह्वान किया और कहा कि किसान अपने युवाओं को कृषि और कृषि संबंधित व्यवसाय से जोड़ें. उन्‍होंने कहा कि आयुर्वेद हजारों सालों की पूंजी है, उसे अपनाएं. 

Advertisement
हरिशंकर भाभड़ा के घर जाकर पूछी कुशलक्षेम 

उपराष्ट्रपति ने अपनी जयपुर यात्रा के दौरान राजस्थान के पूर्व स्पीकर और पूर्व उप-मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा के घर जाकर उनका कुशलक्षेम भी जाना. वहीं पूर्व न्यायमूर्ति और पूर्व राज्यपाल एन एल टिबरेवाल को श्रद्धांजलि दी. 

ये भी पढ़ें :

* 'वन नेशन- वन इलेक्शन' पर सहमत होना या न होना आपका विवेक, लेकिन चर्चा होनी चाहिए : उपराष्‍ट्रपति धनखड़
* जगदीप धनखड़ ने उनकी 'मिमिक्री' करने वाले कल्याण बनर्जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
* राघव चड्ढा को राज्यसभा में AAP का नेता नियुक्त करने का अरविंद केजरीवाल का अनुरोध नामंजूर

Featured Video Of The Day
'हम अपनी रक्षा के लिए तैयार..' Ceasefire को लेकर ईरान का बड़ा बयान | Iran Israel War | BREAKING NEWS