supriya sahu ias and vijay thalapathy cm Tamilnadu
IAS Transfer List Tamilnadu: तमिलनाडु मुख्यमंत्री थलापति विजय ने ब्यूरोक्रेसी में एक अभूतपूर्व सर्जरी कर डाली है. प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के इरादे से सीएम विजय ने राज्य में अब तक का बड़ा फेरबदल करते हुए जे. राधाकृष्णन और सुप्रिया साहू जैसे कई सीनियर IAS अफसरों के विभाग बदल दिए हैं.
आईएएस अफसरों के तबादले, किसे कहां लगाया?
- जे. राधाकृष्णन: तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी/CMD पद से ट्रांसफर कर अब इन्हें 'अन्ना एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज' का डायरेक्टर बनाया गया है. इसके साथ ही वे डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे.
- सुप्रिया साहू: पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रहीं सुप्रिया साहू को अब उद्यमिता विकास और नवाचार संस्थान (EDII) में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी/कमिशनर के पद पर तैनात किया गया है.
- काकरला उषा: सुप्रिया साहू की जगह अब काकरला उषा को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.
- प्रदीप यादव: आईटी और डिजिटल सर्विसेज विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी प्रदीप यादव को अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- अतुल आनंद: एमएसएमई (MSME) विभाग से ट्रांसफर कर इन्हें सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा (IT & Digital Services) विभाग का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है.
- शिक्षा, ऊर्जा और परिवहन विभागों में भी बड़े बदलाव
- धीरज कुमार: एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद से ट्रांसफर कर इन्हें उच्च शिक्षा विभाग का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.
- वी. अरुण रॉय: इन्हें तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है. वह इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी कॉरपोरेशन और ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
- ई. सुंदरावल्ली: इन्हें पब्लिक एंड रिहैबिलिटेशन (जनता और पुनर्वास) विभाग का नया सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.
- निर्मल राज: इन्हें इंडस्ट्रीज कमिश्नर पद से हटाकर परिवहन विभाग का सेक्रेटरी बनाया गया है.
- पी. उमानाथ: तमिलनाडु सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के पूर्व CMD पी. उमानाथ को अब इंडस्ट्रीज कमिश्नर और उद्योग व वाणिज्य निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है.
- सिगी थॉमस वैद्यन: आपदा प्रबंधन कमिश्नर सिगी थॉमस वैद्यन को ट्रांसपोर्ट और रोड सेफ्टी विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी/कमिशनर बनाया गया है.
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
- आर. गजलक्ष्मी: इन्हें भू-प्रशासन कमिश्नर के पद से ट्रांसफर कर मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क का कमिश्नर नियुक्त किया गया है.
- पूजा कुलकर्णी: इन्हें तमिलनाडु इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का सीईओ बनाया गया है.
- महेश्वरी रविकुमार: इन्हें कला और संस्कृति विभाग का निदेशक बनाया गया है, जबकि उनकी जगह आर. बृंदा देवी को समाज कल्याण विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है.
- डी. रश्ना: इन्हें हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग का एडिशनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है.
- वाघे संकेत बलवंत: कोयंबटूर के एडिशनल कलेक्टर (विकास) वाघे संकेत बलवंत को तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है.
- प्रशासनिक हल्के में इस फेरबदल को राज्य सरकार द्वारा कामकाज में तेजी लाने और प्रमुख विभागों को नया दृष्टिकोण देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.
IAS Transfers & Postings#CMJosephVijay | #TNDIPR | @TVKVijayHQ |@imrajmohan |
— TN DIPR (@TNDIPRNEWS) July 15, 2026
1/2 pic.twitter.com/pJcUPf1BwL
यह भी पढ़ें- IPS प्रीति चंद्रा की अनसुनी कहानी: किसान की बेटी पत्रकार से बनी लेडी सिंघम, अब भरतपुर की IG
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IAS, Tamil Nadu, Transfer, Thalapati Vijay