- दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कार से वीवीआईपी गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी.
- कार के अंदर कई नकाबपोश लोग सवार थे और उन्होंने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा था.
- घटना के दौरान स्पीकर विजेंद्र गुप्ता विधानसभा में मौजूद थे और कार करीब पांच मिनट परिसर में रही.
दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया. कार परिसर की लोहे की बाउंड्री के एक गेट को तोड़कर अंदर घुस गई. वहां उसने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा और फिर वहां से फरार हो गया था. घटना के वक्त स्पीकर विजेंद्र गुप्ता भी विधानसभा में ही थे.
प्रदीप कुमार
- दोपहर 1:32 बजे विधानसभा स्पीकर एजुकेशन विभाग के कार्यालय की ओर गए
- करीब 20 मिनट तक वहां रुकने के बाद स्पीकर अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा परिसर लौटे.
- दोपहर 2:06 बजे स्पीकर अपने कार्यालय के अंदर पहुंचे
- लगभग 2:10 बजे एक गाड़ी लेकर आरोपी विधानसभा परिसर के अंदर दाखिल हुआ
- आरोपी के पास एक गुलदस्ता, एक हार और एक बैग मौजूद था
- अंदर पहुंचने के बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी में बैठा और उसमें गुलदस्ता रखा
- इसके बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.
- विधानसभा सूत्रों के अनुसार, विधानसभा स्पीकर की पहले से रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
दोपहर 1:32 बजे विधानसभा स्पीकर एजुकेशन विभाग के कार्यालय की ओर गए करीब 20 मिनट तक वहां रुकने के बाद स्पीकर अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा परिसर लौटे. दोपहर 2:06 बजे स्पीकर अपने कार्यालय के अंदर पहुंचे लगभग 2:10 बजे एक गाड़ी लेकर आरोपी विधानसभा परिसर के अंदर दाखिल हुआ आरोपी के पास एक गुलदस्ता, एक हार और एक बैग मौजूद था अंदर पहुंचने के बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी में बैठा और उसमें गुलदस्ता रखा इसके बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, विधानसभा स्पीकर की पहले से रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
यह घटना हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के कुछ ही समय बाद हुई है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल परिसर में सुरक्षा तैयारियों को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़ने वाली कार पकड़ी गई, तीन लोग हिरासत में













