ईरान के हमलों के बाद इजरायल ने अपना भरोसेमंद आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम संयुक्त अरब अमीरात को भेजा इजरायल ने आयरन डोम के साथ सैनिक भी भेजे ताकि यूएई में मिसाइलों और ड्रोन हमलों का प्रभावी मुकाबला किया जा सके संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान ने सैकड़ों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ हजारों ड्रोन से हमला किया था