दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों को खाली करवाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बम की धमकी के बाद स्‍कूल परिसरों को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल को बम की धमकी मिली है.
  • दोनों स्कूलों को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
  • स्कूल प्रशासन ने सुबह धमकी वाले ईमेल की सूचना दी, जिसमें विस्फोटक उपकरण रखने की चेतावनी दी गई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली के स्‍कूलों को बम की धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर दिल्‍ली के दो स्‍कूलों को बम की धमकी दी गई है. स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. दिल्‍ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने के पीछे कौन लोग हैं. 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूल के प्रशासन ने सुबह अधिकारियों को इसकी सूचना दी. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा में इधर चल रहे थे CBSE एग्जाम, उधर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एमिटी स्कूल को आया मेल

Advertisement

ईमेल से दी गई बम की धमकी 

अधिकारी ने कहा, ‘‘धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली. एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है.''

ये भी पढ़ें: @1:15 बजे और...गुजरात को खालिस्तान बना देंगे; अहमदाबाद-वडोदरा की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Advertisement

बम निरोधक दस्‍ता भी पहुंचा 

सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, स्निफर डॉग्‍स और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.'' उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है.

इन्हें भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली की स्कूलों के अलावा दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा, लाल किला और राष्ट्रीय राजधानी के दो स्कूलों सहित कई संस्थानों को सोमवार को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसे बाद में 'फर्जी' घोषित कर दिया गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दिल्ली सचिवालय, धौला कुआं स्थित दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी मिली थी.

इसके अलावा, दिल्ली विधानसभा और उसके अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह आठ बजे धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, इस ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर 1:11 बजे दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल, दोपहर 3:11 बजे विधानसभा और सुबह 9:11 बजे लाल किले में विस्फोट होगा, यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूलों के प्रशासन ने सुबह ही अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी.

Featured Video Of The Day
Iran का सीधा ऐलान: अगर Netanyahu जिंदा हैं तो हम मारेंगे! Middle East War की सबसे बड़ी मिस्ट्री
Topics mentioned in this article