देहरादून में कालसी के पास बस गहरी खाई में गिरी, कई लोग हुए घायल

देहरादून के कालसी क्षेत्र में कुआनु मीनाक रोड पर हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिर गई, बताया जा रहा है कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देहरादून के कुआनु मीनाक रोड पर एक बस खाई में गिरने की घटना हुई जिसमें तीस से अधिक लोग सवार थे
  • दुर्घटना हिमाचल रोडवेज की बस की बताई जा रही है जो कालसी क्षेत्र के पास हुई है
  • हादसे के बाद SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंच रही हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक बस खाई में गिर गई है, जिसमें 30 से ज्‍यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं. बस हादसा कुआनु, मीनाक रोड पर कालसी क्षेत्र में हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं. दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है. SDRF की टीमें रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के लिए घटनास्‍थल पर पहुंच रही हैं. घटनास्‍थल के कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें कई लोग दुर्घटना में घायल नजर आ रहे हैं.

देहरादून बस हादसे के वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. बस खाई में गिरकर उल्‍टी हो गई, जिससे लोग इसके अंदर ही फंस गए. ऐसे में लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया. कुछ लोगों की जान जाने की भी आशंका इस हादसे में जताई जा रही है. हालांकि, किसी के मारे जाने की सूचना अभी तक नहीं आई है. आसपास के लोग ही घायलों को बस से बाहर निकाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- सड़क पर चलना भी सुरक्षित नहीं? सूरत में रिवर्स लेते ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, CCTV में कैद हादसा

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मीनाक रोड पर कुआनू में हुई. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की डाक पत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी में तैनात टीम घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गईं.

ये भी पढ़ें :- शीट काटकर निकाला ऑटो ड्राइवर का शव, 2 लोगों की मौके पर मौत... छत्रपती संभाजीनगर में दिल दहला देने वाला हादसा

Featured Video Of The Day
India-America Trade Deal से भारत में किन सेक्टर्स को मिलने वाला है फायदा ? | PM Modi | Trump