- हॉलीवुड एक्टर को चोरों ने लगाई चपत
- साढ़े सात लाख रुपये का था मोटर होम
- पहले आग में जल गया था घर
हॉलीवुड (Hollywood) एक्टर जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) को चोर जोर का झटका दे गए हैं. चोर जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) का पूरा का पूरा घर ही ले उड़े हैं. जी हां, ये बिल्कुल सच है. चोर जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) का एयरस्ट्रीम ट्रेलर ले उड़े. उनका ये एल्युमिनियम मोटर होम पार्किंग में खड़ा था, और चोर वहीं से इसे ले उड़े. जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) का इस मोटर होम को पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया से चोरी किया गया है. आईएएनस ने डेलीमेल की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि इस मोटर होम को सैन फर्नांडो वैली की फ्रेबिकेशन शॉप से चोरी किया गया है. वहां पर ये पार्किंग में खड़ा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Lok Sabha Election 2019: जावेद अख्तर ने रमजान में वोटिंग पर कह डाली ये बात, वायरल हुआ Tweet
हॉलीवुड एक्टर (Hollywood Actor) जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) के इस मोटर होम की कीमत 11,000 डॉलर यानी लगभग साढ़े सात लाख रुपये बताई जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक इस मोटर होम के रिस्टोरेशन का काम चल रहा था. वैसे भी जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) का टाइम कुछ अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि वे उन स्टार्स में से हैं जिनके घर को उस समय नुकसान पहुंचा था, जब कैलिफोर्निया में आग लगी थी. 10 नवंबर, 2018 को वे जब घर लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है.
तैमूर अली खान को कंधे पर बिठाकर सैफ-करीना ने दिखाया पटौदी गांव, तभी हुआ कुछ ऐसा... देखें Video
जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) नो अपने इंस्टाग्राम पर इस नुकसान की फोटो डाली थीं, जिसमें उनका घर जला हुआ और ट्रक भी क्षतिग्रस्त नजर आया था. उन्होने कैप्शन लिखा थाः 'मालिबू में अपने घर लौटा हूं. पूरे कैलिफोर्निया की दिल दहला देने वाली हालत है.' हालांकि उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए लॉस एंजेलिस फायर विभाग का आभार भी जताया था.
(इनपुटः IANS)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं