पॉपुलर अमेरिकी टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन स्टीव हार्वे को लेकर एक झूठी अफवाह वायरल हुई. दावा किया जाने लगा कि उनका निधन हो गया है. ये खबर सुनकर उनके फैन्स सदमे में थे. जब ये खबर स्टीव तक पहुंची तो वो भी हैरान थे लेकिन उन्होंने इस मौके पर भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया. स्टीव ने इसके जवाब में अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो फोन चलाते दिख रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, मैं यह देखते हुए कि RIP हार्वे ट्रेंड कर रहा है. उनका ये ट्वीट देखकर लोग हंस तो पड़े लेकिन उनकी वो चिंता भी भुलाई नहीं जा सकती.
Me seeing that Rip Harvey is trending pic.twitter.com/n6UcHpP9JN
— Steve Harvey (@IAmSteveHarvey) July 18, 2023
कहां से आया RIP हार्वे
बता दें कि ट्विटर ट्रेंड 'आरआईपी हार्वे' का कनेक्शन Kentucky radio station KSR के रेगुलर कॉलर Harvey Doyle से जुड़ा था. उनका निधन हो गया था और इसकी खबर 18 जुलाई को दी गई थी. स्टेशन के होस्ट मैट जोन्स ने कहा, “आज उनके पेज पर यह पोस्ट किया गया कि ग्रेट केएसआर कॉलर हार्वे का निधन हो गया है. जाहिर तौर पर हम कल इसके बारे में ज्यादा बात करेंगे लेकिन यह दर्दनाक खबर है जो मुझे बहुत दुखी रही है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद रेडियो लिसनर्स ने हैशटैग 'आरआईपी हार्वे' का इस्तेमाल कर अपना दुख जाहिर किया. हालांकि, नाम एक जैसे होने की वजह से कुछ लोगों ने स्टीव हार्वे से जोड़ लिया. इस वजह से कनफ्यूजन की हालत पैदा हो गई. लोग स्टीव को लेकर पोस्ट करने लगे. यही पोस्ट जब घूमते-घूमते उन तक पहुंची तो उन्होंने रिएक्ट कर अपनी मौत की खबर को झूठ साबित कर दिया और असली हार्वे के बारे में सबको पता चला. जिन्हें लेकर ये RIP मैसेज किए जा रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं