विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2023

नीलम गिल को नहीं डेट कर रहे टाइटैनिक एक्टर लियोनार्डो, सामने आया सच, क्यों दिखते हैं साथ ?

गिल के अलावा डिकैप्रियो का नाम सुपरमॉडल जीजी हदीद से भी जोड़ा जा रहा था. अब लियोनार्डो ही जानते हैं कि वो किसे डेट कर रहे हैं और क्या सच है?

नीलम गिल को नहीं डेट कर रहे टाइटैनिक एक्टर लियोनार्डो, सामने आया सच, क्यों दिखते हैं साथ ?
लियोनार्डे डि कैप्रियो
नई दिल्ली:

हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो और भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल नीलम गिल को हाल में कई मौकों पर एक साथ देखा गया है. इस वजह से ये चर्चा तेज हो गई कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. शुक्रवार (28 जुलाई) को गिल और डिकैप्रियो को सार्डिनिया में एक यॉट पर साथ टाइम बिताते देखा गया. बाद में गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की इस पोस्ट में उन्होंने डिकैप्रियो की गर्लफ्रेंड होने और उन्हें डेड करने की अफवाहों को खारिज कर दिया.

"सिर्फ किसी भी अफवाह को दूर करने के लिए बता दूं कि मैं लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'नई गर्लफ्रेंड' नहीं हूं. असल में मैं उनके एक करीबी दोस्त के साथ एक कमिटेड रिलेशनशिपर में हूं. हमें साथ में अब कई महीने हो चुके हैं."

"हमारे एक साथ नजर आने की वजह केवल यही है कि मैं वहां पर अपने पार्टन के साथ मौजूद रही हूं. मुझे उम्मीद है कि अब लोगों के सवालों के जवाब मिल गए होंगे."

b0863rhg

नीलम ने इंस्टा स्टोरी पर बताया सच

बता दें कि जून में गिल को डिकैप्रियो और उनकी मां के साथ लंदन के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था. इसके बाद से दोनों की पब्लिक अपीयरेंस पर ध्यान दिया जाने लगा और जब भी वे साथ दिखे तो चर्चा ये शुरू हुई कि अफेयर चल रहा है.

कौन हैं नीलम गिल ?

नीलम गिल एक 28 साल की मॉडल हैं. इनका जन्म 27 अप्रैल 1995 को कोवेंट्री, वार्विकशायर, इंग्लैंड में हुआ था. वे भारतीय मूल की हैं और कनेक्शन पंजाब से है. उनके दादा-दादी का जन्म पंजाब में हुआ था. उन्होंने बरबेरी, एबरक्रॉम्बी एंड फिच और कई दूसरी हाई-प्रोफाइल फैशन कंपनियों के लिए काम किया है.

क्या जीजी हदीद को डेट कर रहे हैं डिकैप्रियो?

गिल के अलावा डिकैप्रियो का नाम सुपरमॉडल जीजी हदीद से भी जोड़ा जा रहा था. पीपुल मैगजीन से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, "वे अलग-अलग ग्रुप में थे दो रात तक एक साथ पार्टी की. वे आपस में अच्छी बातचीत करते दिखे और जीजी भी बहुत खुश दिख रही थीं."

सोर्स ने कहा, "यह बिल्कुल साफ है कि वे एक-दूसरे से कॉन्टैक्ट में हैं. ऐसा लग रहा है कि वे डेट कर रहे हैं. लियो पार्टी में पहले पहुंचते हैं..इसके बाद जीजी एंट्री लेती हैं. दोनों को देखकर लग रहा है कि शायद इनके बीच फ्लर्टिंग चल रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leonardo Decaprio, Leonardo Dating Neelam Gill, Neelam Gill, Neelam Gill  model, Neelam Gill  news, Neelam Gill Boyfriend, Neelam Gill Fashion, Neelam Gill Instagram, Neelam Gill Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com