- फोर्ब्स की लिस्ट में काइली जेनर का जलवा
- बन गईं दुनिया की सबसे युवा अरबपति
- अपने दम पर हासिल की है कामयाबी
International Women's Day 2019: काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बन गई हैं. फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट (Forbes billionaires' list) में इस बात की जानकारी दी है. 21 वर्षीया रियलिटी टीवी स्टार और मेक-अप की दुनिया की क्वीन काइली जेनर (Kylie Jenner) ने काइली कॉस्मेटिक्स की स्थापना की थी, और तीन साल पुराने ब्यूटी बिजनेस ने पिछले साल 36 करोड़ डॉलर की सेल की है. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) काइली जेनर के बहुत बड़े फैन हैं. इस तरह काइली जेनर (Kylie Jenner) कम उम्र में ही अपने दम कर इस करिश्मे को कर दिखाया है. दिलचस्प यह है कि काइली जेनर ने इस मामले में फेसबुक (Facebook) के संस्थापक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि मार्क 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में अरबपति बनने का खिताब हासिल कर पाए थे. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर ये खबर और भी खास हो जाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
काइली जेनर (Kylie Jenner) ने फोर्ब्स (Forbes) से बातचीत में कहा, 'मैं कुछ एक्सपेक्ट नहीं किया था. मैंने भविष्य भी नहीं देखा था. लेकिन अब पहचान मिलने पर अच्छा लग रहा है. यह बहुत ही शानदार शाबासी है.' फोर्ब्स लिस्ट में अमेजन (Amazon) के संस्थापक जेफ बीजोस (Jeff Bezos) अब भी दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं. फोर्ब्स के मुताबिक वे 131 अरब डॉलर के मालिक हैं और 2018 की अपेक्षा इसमें 1.9 अरब डॉलर का उछाल आया है.
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे कर बैठीं जिद, बोलीं- हमका चऊमीन मंगाइ दो ऐ सैंया...देखें Video
कपिल शर्मा के शो में कपिल देव हुए नॉटी, कह गए ये बात…देखें वायरल Video
काइली जेनर (Kylie Jenner) फेसबुक (Facebook) के संस्थापक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को पछाड़ा है तो उनकी आय जानना भी मजेदार रहेगा. मार्क की कमाई में कमी आई है. पिछले साल की अपेक्षा उनकी कमाई में 8.7 अरब डॉलर की कमाई है, और उनकी कमाई 62.3 अरब डॉलर है. इस बात की जानकारी भी फोर्ब्स (Forbes) ने दी है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के संदर्भ में देखें तो अरबपतियों की इस लिस्ट में 252 महिलाएं अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट (Forbes billionaires' list) में अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली सबसे अमीर महिला में चीन की रियल स्टेट दिग्गज वू याजुन हैं और उनकी कमाई 9.4 अरब डॉलर रही है. अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं का आंकड़ा भी 56 से 72 पर पहुंच गया है.
(इनपुटः IANS)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं