विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी ने खुद के प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा

हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी ने अपने प्लास्टिक सर्जरी कराने को लेकर उड़ी अफवाहों के बारे में खुलासा किया है.

हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी ने खुद के प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा
  • केटी ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा
  • हॉलीवुड सिंगर हैं केटी पेरी
  • प्लास्टिक सर्जरी कराने के खिलाफ नहीं केटी
नई दिल्ली: हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी ने अपने प्लास्टिक सर्जरी कराने को लेकर उड़ी अफवाहों के बारे में खुलासा किया है. यह बताया कि उन्होंने पूरे करियर में कभी भी प्लास्टिक सर्जनी नहीं करवाई. केटी पेरी का कहना है कि खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए उन्होंने कभी भी प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई. वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, 'स्विश स्विश' गीत की गायिका का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों के आसपास के काले घेरे को कम करने के लिए लेजर और फिलर इंजेक्शन का सहारा लिया है. प्लास्टिक सर्जरी कराने पर पेरी ने कहा, मैंने ऐसी कोई सर्जरी नहीं कराई.

केटी पेरी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 करोड़ प्रशंसकों वाली पहली ट्विटर यूज़र बनीं...

केटी ने कहा, मैंने लेजर कराया है और आंखों के नीचे फिलर इंजेक्शन लगवाया है, जिसकी सलाह मैं हर उस शख्स को दूंगी जो काले घेरों से छुटकारा पाना चाहता है, लेकिन मेरे शरीर का हर हिस्सा वास्तविक है, लोग ऐसा सोचते हैं कि वे नकली हैं, लेकिन मेरे लिए यह बात मायने नहीं रखती. हालांकि, पेरी (33) प्लास्टिक सर्जरी कराने के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई सुडौल नाक चाहता है और इससे वह बेहतर महसूस करेगा, तो फिर उसे प्लास्टिक सर्जरी करा लेनी चाहिए.

VIDEO: ये फिल्म नहीं आसां : डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ खास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katy Perry, Plastic Surgery, Hollywood Singer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com