विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'मनिके' के इंग्लिश वर्जन को सुनकर झूम उठेंगे आप, डच सिंगर ने इस खास अंदाज में गाया ये गाना

डच सिंगर एम्मा हिस्टर्स का वीडियो, जिन्होंने 'मनिके मगे हिते' को अपनी आवाज में गाया है. यह वीडियो आपके लिए खास होगा, क्योंकि अब तक आपने इस गाने का श्रीलंकन वर्जन और हिंदी वर्जन तो सुन लिया है अब आप इस वीडियो में गाने का इंग्लिश वर्जन सुनेंगे.

मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'मनिके' के इंग्लिश वर्जन को सुनकर झूम उठेंगे आप, डच सिंगर ने इस खास अंदाज में गाया ये गाना
मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'मनिके' के इंग्लिश वर्जन को सुनकर झूम उठेंगे आप
नई दिल्ली:

श्रीलंकन सिंगर योहानी को तो आप सभी जानते ही होंगे. उनके एक गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. हम बात कर रहे हैं वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'मनीके मगे हिते' बारे में. इस श्रीलंकन गाने ने पहले श्रीलंका की भाषा में लोगों पर जादू चलाया. फिर इसके हिंदी वर्जन ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, और अब इस गाने का इंग्लिश वर्जन सुनकर तो आप दीवाने हो जाएंगे.  सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस गाने खुमार चढ़ा हुआ है. हाल ही में डच सिंगर एम्मा हेस्टर्स ने इस गाने का इंग्लिश वर्जन गया है जिसे सुनकर बार-बार सुनते रहने का मन करेगा. 

डच सिंगर पर भी चढ़ा 'मनिके मगे हिते' का खुमार 

 पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया पर श्रीलंकन सिंगर योहानी का गाना 'मनीके मगे हिते' धूम मचा रहा है. रिलीज होने के साथ ही ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. कोई इस गाने पर इंस्टा रील बनाता नजर आता है तो कोई ठुमके लगाता. हालांकि इन दिनों इंटरनेट पर इस गाने का एक अलग ही जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो है डच सिंगर एम्मा हिस्टर्स का है, जिन्होंने 'मनिके मगे हिते' को अपनी आवाज में गया है.  यह वीडियो आपके लिए खास होगा, क्योंकि अब तक आपने इस गाने का श्रीलंकन वर्जन और हिंदी वर्जन तो सुन लिया है  पर अब आप इस वीडियो में गाने का इंग्लिश वर्जन सुनेंगे. यकीन मानिए, गाने के इंग्लिश बोल को सुनकर आपको एहसास होगा यह गाना वाकई कितना प्यारा है और प्यार से भरा हुआ है. 

डच सिंगर और टीवी सेलिब्रिटी हैं एम्मा

गाने के इंग्लिश वर्जन को एम्मा हिस्टर्स ने बहुत ही प्यार भरे अंदाज में गाया है और इसे अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल 'Emme Heesters' पर अपलोड किया है. आपको बता दें कि एम्मा हेस्टर्स एक पॉपुलर डच सिंगर हैं और वो अक्सर बॉलीवुड के गाने गा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं.  एम्मा सिंगर के अलावा टीवी सेलिब्रिटी भी हैं. एम्मा के गाए हुए गाने वर्ल्डवाइड पसंद किए जाते हैं. एमा को मिलियंस में लोग फॉलो करते हैं. यूट्यूब पर ही एम्मा के 5.28 मिलीयन फॉलोअर्स हैं. 

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फैंस के साथ क्लिक करवाई फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emma Heesters, Emma Heesters Hindi Song, Dutch Singer Emma Heesters, Manike Song, Song Manike Mage Hite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com