विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

कैप्टन अमेरिका ने किया 'आयरन मैन' का सपोर्ट, कहा- 'कोई नहीं ले सकता उनकी जगह'

मार्वल के सुपरहीरो कैप्टन अमेरिका एवं एक्टर क्रिस इवांस ने अपने को-एक्टर 'आयरमैन' यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

कैप्टन अमेरिका ने किया 'आयरन मैन' का सपोर्ट, कहा- 'कोई नहीं ले सकता उनकी जगह'
  • कैप्टन अमेरिका ने लिए आयरनमैन का पक्ष
  • मार्वल के कई फिल्मों साथ कर चुके हैं काम
  • इस साल आने वाली है 'एवेंजर्स-3'
नई दिल्ली: मार्वल के सुपरहीरो कैप्टन अमेरिका एवं एक्टर क्रिस इवांस ने अपने को-एक्टर 'आयरमैन' यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर को लेकर बड़ा बयान दिया है. क्रिस का कहना है कि उनके सह-कलाकार रॉबर्ट डॉनी जूनियर के अलावा ‘आयरन मैन’ का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता. ‘कॉमिकबुक डॉट कॉम’ से बात करते हुए इवांस ने कहा, वह बेहतरीन इंसान हैं... और बेहद प्रतिभाशाली, काफी अनुभवी तथा बेहद मददगार हैं. क्रिस और जूनियर ने मार्वल की एवेंजर्स सीरिज में एकसाथ काम किया है.

इस टीवी स्टार के घरेलू नौकर ने चोरी-छिपे खींची फोटो, आफत में एक्ट्रेस की जान!

जूनियर के आयरन मैन किरदार पर उन्होंने कहा, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. कोई भी कभी आयरन मैन की जगह नहीं ले सकता. यह सुपरमैन या बैटमैन जैसा कोई किरदार नहीं है, जिसे विभिन्न अवतारों में पेश किया जा सके. उसे कोई छू भी नहीं सकता. ‘मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की ‘आयरन मैन’ सीरीज में वर्ष 2008 से रॉबर्ट यह किरदार निभा रहे हैं.

VIDEO: स्पॉटलाइट में राजकुमार राव से खास मुलाकात

(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chris Evans, Robert Downey Jr, Iron Man, Captain America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com