विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2022

Avatar 2 Trailer: रिलीज हुआ 'अवतार 2' का धमाकेदार ट्रेलर, फिल्म का एक्शन जीत लेगा दिल

हॉलीवुड सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म अवतार 2 यानी अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water) का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है. बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने इसका नया ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म अवतार 2 का पहला ट्रेलर मई में रिलीज किया गया था

Avatar 2 Trailer: रिलीज हुआ 'अवतार 2' का धमाकेदार ट्रेलर, फिल्म का एक्शन जीत लेगा दिल
रिलीज हुआ 'अवतार 2' का धमाकेदार ट्रेलर
नई दिल्ली:

हॉलीवुड सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म अवतार 2 यानी अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water) का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है. बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने इसका नया ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म अवतार 2 का पहला ट्रेलर मई में रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया था. यह फिल्म का नया ट्रेलर है. जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार 2 के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि एक बार फिर से जेम्स कैमरून अपने शानदार निर्देशन से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले है. 

फिल्म अवतार 2 के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें एक परिवार को कहानी देखने को मिलेगी, जो अपने वजूद के लिए लड़ रहा होता है. पहली फिल्म की घटनाओं के एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद अवतार: द वे ऑफ वॉटर सुली परिवार (जेक, नेयतिरी और उनके बच्चों) की कहानी बताती है, जो परेशानी कितनी मुश्किलों और एक-दूसरे को सुरक्षित रखने के साथ जीवित रहने के लिए लड़ाइयां लड़ते हैं, और जो परेशानियां झेलते हैं. 

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित और कैमरून और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर में अभिनेता सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगौरनी व्हिवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी को जेम्स कैमरून, रिक जाफ़ा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है. फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जेम्स कैमरून की फिल्मों को पसंद करने वाली दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने फिर लगाया अपने स्टाइल में तड़का, व्हाइट लुक में दिखीं परफेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avatar, Avatar The Way Of Water, Avatar The Way Of Water Trailer, Avatar 2, Avatar 2 Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com