सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे

क्या आपको भी घर में पौधे लगाने का शौक है, तो स्नेक प्लांट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि ये न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने बल्कि, सेहत को भी कई लाभ पहुंचा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्नेक प्लांट लगाने के फायदे.
NDTV

आजकल लोग अपने घरों और ऑफिस को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए कई प्रकार के इनडोर प्लांट लगाते हैं. इन्हीं में से एक है स्नेक प्लांट ( Snake Plant) संसेविएरिया, जो अपनी खूबसूरत लंबी पत्तियों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी कई लाभों के लिए भी जाना जाता है. यह ऐसा पौधा है जो कम देखभाल में आसानी से बढ़ता है और घर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है.

स्नेक प्लांट लगाने के फायदे- (Snake Plant Ke Fayde)

1. हवा को शुद्ध करने-

स्नेक प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हवा को शुद्ध करने में सहायक माना जाता है. यह वातावरण में मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों जैसे फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसे प्रदूषकों के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि इसे घर, ऑफिस और अन्य इनडोर जगह के लिए एक पॉपुलर प्लांट माना जाता है. 

हवा को शुद्ध करता है स्नेक प्लांट.Photo Credit: iStock

2. नींद में सुधार-

इस पौधे की एक और खास बात यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे नींद अच्छी आती है और हवा शुद्ध रहती है. यह हवा में मौजूद टॉक्सिन्स जैसे फांर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन को कम करता है. इसी वजह से कई लोग इसे बेडरूम में रखना पसंद करते हैं.

3. तनाव को कम करने-

स्नेक प्लांट मानसिक सुकून देने में भी मददगार माना जाता है. घर या ऑफिस पर हरियाली का होना तनाव कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक हो सकता है. इसकी सादगी और आकर्षक बनावट कमरे की सुंदरता बढ़ाने के साथ मन को भी ताजगी का एहसास कराती है.

Advertisement

यदि आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जिसकी देखभाल आसान हो तो स्नेक प्लांट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बार-बार पानी देने की आवश्यकता नहीं होती. सामान्यतः सप्ताह में एक बार या मिट्टी पूरी तरह सूखने पर ही पानी देना पर्याप्त रहता है. अधिक पानी देने से इसकी जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. यह धूप या हल्की रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है. 

ये भी पढ़ें- Air Purifying Plants: घर में लगाएं ये 5 पौधे, सस्‍ते में साफ होगी हवा, नहीं पड़ेगी महंगे एयर प्यूरीफायर की जरूरत, बचेगा पैसा

Advertisement
Featured Video Of The Day
इस्तीफा मंज़ूर, चंपत राय जाएंगे जेल?
Topics mentioned in this article
Snake Plant
Snake Plant Benefits
Snake Plant For Home
Snake Plant Indoor Air Purifier