हर इंसान के पास हैं दो 'पाद', क्या आपको पता है ये किस अंग का संस्कृत नाम है? यहां हैं संस्कृत में 10 अंगों के नाम, बस ज्ञानी ही जानते हैं

Body Parts Name in Sanskrit: बहुत से पढ़े लिखे लोग भी इस बात का जवाब नहीं दे पाते कि संस्कृत में शरीर के अंगों के नाम क्या है. आप भी खुद को जीनियस मानते हैं तो बताइए कि जवाब क्या है. च

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संस्कृत में शरीर के अंगों के नाम | Body Parts Name in Sanskrit

Name Of Body Parts In Sanskrit: अक्सर मन में ये जिज्ञासा होती है हमारे रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले शब्दों को अन्य भाषाओं में क्या कहते होंगे. जैसे हमारे शरीर के अंगों को. अंग्रेजी में तो हम सभी अपने शरीर के अंगों के नाम जानते हैं. जैसे कान को कहते हैं ईयर (Ear), आंख को आई (Eye) और गर्दन को नेक (Neck). लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर के अंगों (Body Parts) के नाम संस्कृत में क्या हैं. उस युग में जब लोग बोलचाल के लिए संस्कृत भाषा का इस्तेमाल करते थे, तब वे कैसे बात करते होंगे और अपने शरीर के अंगों को क्या पुकारते होंगे. आप भी जानना चाहते हैं कि संस्कृत भाषा में अंगों को क्या कहते हैं तो आपके इस सवाल का जवाब यहां है.

कई राज्यों में संस्कृत को थर्ड लैग्वेज के तौर पर पढ़ाया जाता है. कई राज्यों में ये दूसरी भाषा भी है. हालांकि बहुत से पढ़े लिखे लोग भी इस बात का जवाब नहीं दे पाते कि संस्कृत में शरीर के अंगों के नाम क्या है. आप भी खुद को जीनियस मानते हैं तो बताइए कि जवाब क्या है. चलिए हम ही बता देते हैं कि संस्कृत में बॉडी पार्ट्स के नाम क्या हैं.

इसे भी पढ़ें : सफेद बालों को नेचुरली काला करें, अपनाएं ये घरेलू उपाय और बालों को सफेद होने से रोकें, ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के एक्सक्लूसिव घरेलू नुस्खे 

10 शरीर के अंगों के संस्कृत नाम (10 body parts in Sanskrit)

1. सिर – शिरः/शीर्षम्

2. कान – कर्णः

3. दिमाग – मस्तिष्कः

4. पेट – जठरः

5. खोपड़ी – कपालः

6. चेहरा – मुखः

7. आंख – नेत्रम् /लोचनम् /नयनम् /चक्षुः

8. पलक – पक्ष्मः

9. पैर – पद/ पाद / पादः / चरणः

10. बाल – केशः 

हर इंसान को अपने सेहत और शरीर से जुड़ी जानकारी रखनी चाहिए. हम हमेशा ही सेहत से जुड़े जानकारी भरे लेख और वीडियोज आपके लिए लाते हैं. यह एक रोचक जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.   

इसे भी पढ़ें : मटर-टमाटर के अलावा किस सब्जी के आखिर में आता है ‘टर'? जीनियस ही दे पाएंगे जवाब, तीसरे का नाम बताने वाले वाकई स्मार्ट होंगे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan: BrahMos है हमारे पास... Shehbaz Sharif की धमकी पर Asaduddin Owaisi का करारा जवाब