बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है, एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें इस्तेमाल | Best Oil For Hair

क्या आप भी बालों के टूटने की समस्या से परेशान हो चुके हैं? डॉक्टर राम अवतार से जानें कौन सा तेल आपके बालों के लिए सबसे अच्छा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन सा तेल लगाएं?
NDTV

Balo Ke Liye Tel Konsa Acha Hai: सावन का महीना आने वाला है, इन दिनों बाल टूटने की समस्या का सामना हर कोई करता है. जहां कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, तो कुछ ऐसे हैं जो महंगे-महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन तरीका और इलाज सही न पता होने के कारण न सिर्फ उनके पैसे ज्यादा खर्च हो जाते हैं, बल्कि उनकी मेहनत भी बर्बाद हो जाती है.

जब भी बालों की देखभाल की बात आती है, तो तेल को लोग भूल ही जाते हैं, लेकिन क्या जानते हैं, हेयर ऑयलिंग दादी-नानी के नुस्खों की लिस्ट में सबसे आगे रहा है, इससे न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, बल्कि बालों को मजबूती भी मिलती है. तेल बालों के लिए काफी अच्छा है, यह तो पता ही है, लेकिन बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है, यह पता है? नहीं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है.

अगर आप बिना किसी केमिकल वाली चीज का इस्तेमाल किए बालों को लंबा (Baal Lambe Kaise Kare) करना चाहते हैं, तो नीचे बताया गया यह तेल जरूर लगाएं. यह आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर (Baal Kaise Badhaye) और बालों की जड़ों (Follicles) को पोषण देकर ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकता है. 

डॉक्टर का क्या कहना है?

डॉक्टर राम अवतार बताते हैं हर तेल अपना-अपना काम करता है, लेकिन अगर बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भृंगराज तेल सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आपको ऑइलिंग करना पसंद है, तो अपने बालों में भृंगराज तेल लगाना आपके लिए अच्छा माना जा सकता है. 

Advertisement

भृंगराज तेल की खासियत क्या है?

  • जिन लोगों को समय से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशानी है, उनके लिए भी भृंगराज तेल फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यह नेचुरल रंग को बनाए रखने में मदद करता है.
  • भृंगराज तेल एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है, जो डैंड्रफ और सिर में हो रही खुजली को खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है.
  • भृंगराज तेल में पाए जाने वाले तत्व बालों के टूटने को कम करने में मददगार हैं, जो पतले बालों की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए यह तेल किसी वरदान से कम नहीं है.

भृंगराज तेल कैसे लगाएं?

  1. तेल को हल्का गुनगुना करें.
  2. अपनी उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें.
  3. कम से कम 30 मिनट तक तेल को बालों में लगा रहने दें.
  4. फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

इसे भी पढ़ें: मकड़ी काट ले तो क्या करें? WHO के Technical Advisor ने बताया क्या करें और क्या नहीं

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पैकेट पर Expiry Date निकलने के बाद भी खा सकते हैं ये 3 चीजें...

Featured Video Of The Day
कांग्रेस के धरने से पूर्व CM Channi को उठा कर ले गई पुलिस

Topics mentioned in this article
Balo Ke Liye Best Oil
Best Oil For Hair
Bhringraj Tel Ke Fayde
Bhringraj For Dull Hair
Fastest Hair Growth Oil