सेब से 10 गुना अधिक प्रोटीन पाया जाता है इस सस्ते फल में, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं

Amrood Ke Fayde: अमरूद पोषक तत्वों का पावरहाउस है. विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस फल का रोजाना सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Benefits Of Guava: हर दिन एक अमरूद खाने से दूर होगी बीमारियां.

Benefits of guavaअमरूद न केवल स्वाद का सरदार है, बल्कि सेहत का भी राजा है. यह पोषक तत्वों का पावरहाउस भी है. विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, अमरूद एक सच्चा सुपरफ्रूट है, जो आपकी पूरी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. भरपूर पोषण देने की वजह से ही इसे सुपरफूड की कैटगरी में रखा गया है. हर दिन एक अमरूद (Amrood ke Fayde) खाने वाला व्यक्ति कई बीमारियों से खुद को बचा सकता है. आइए जानते हैं अमरूद के फायदों के बारे में और जानेंगे कि इसे सुपरफूड क्यों कहा जाता है.

अमरूद खाने के फायदे- (Benefits of eating guava)

सेब से 10 गुना अधिक प्रोटीन- (10 times more protein than apple)

एक अमरूद में एक सेब की तुलना में 10 गुना अधिक प्रोटीन होता है. एक सेब में 0.3 ग्राम प्रोटीन होता है तो वहीं एक अमरूद में 3 ग्राम प्रोटीन होता है.

भरपूर विटामिन सी-

अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. अगर संतरे से इसकी तुलना की जाए तो चार संतरे के बराबर विटामिन सी सिर्फ एक अमरूद में होता है. वहीं सेब से 10 गुना अधिक विटामिन सी अमरूद में होता है.

एंटीऑक्सीटेंड और फ्लेवोनॉयड्स-

अमरूद में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीटेंड और फ्लेवोनॉयड्स होते है. एंटीऑक्सीटेंड और फ्लेवोनॉयड्स दिल की सेहत के लिए आर्टरीज के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

मिनरल्स से भरपूर-

अमरूद में मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होता है. अगर सेब से तुलना की जाए तो इसमें सेलेनियम, पोटेशियम और कैल्शियम तीनों ही 4-6 गुना अधिक होते हैं. दूसरे विटामिन्स की बात करें तो इसमें विटामिन ए, बी, डी और के भी सेब की तुलना में 4-5 गुना अधिक होते हैं.

Advertisement

डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो भी आप अमरूद खा सकते हैं. चूंकि अमरूद के हरे वाले भाग में अधिक शुगर होता है आप इसे निकाल कर अंदर के हिस्से को खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- विटामिन सी का खजाना है आमड़ा, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad 3 Sisters Case: Note लिखते समय क्या सोच रही थी बहनें? हैंडराइटिंग से क्या बता रहे Expert?