काजू कतली छोड़ो, इस बार 1 कप चावल से बनाओ आसान और टेस्टी बर्फी

अब बेसन, खोया या काजू की नहीं, एक बार ट्राई करें चावल की बर्फी. यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट है. फिर देर किस बात की, नोट करें रेसिपी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
चावल की बर्फी कैसे बनती है?
NDTV

Raksha bandhan Special | Chawal Ki Barfi Recipe : रक्षाबंधन और दूसरे त्योहारों पर अगर आप हर बार काजू कतली, बेसन या खोया की बर्फी बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार 1 कप चावल से बनने वाली यह आसान मिठाई ट्राई करें. खास बात यह है कि यह स्वादिष्ट बर्फी बिना खोया भी तैयार की जा सकती है और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से मिनटों में बन जाती है.

Chawal Ki Barfi Recipe : मावा, खोया, काजू और बेसन की बर्फी खा-खाकर हो गए हैं बोर? कुछ नया ट्राई करने का मन है? आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी बिल्कुल नई और स्वादिष्ट है. चावल की बर्फी - इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस किचन में रखी कुछ चीजों से आप आसानी से कम समय में इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं.

लो फेट और लो कैलोरी, शुगर कम, बचत ज्‍यादा

महंगी मिठाइयों के मुकाबले चावल की यह बर्फी जेब पर भी भारी नहीं पड़ती. इसे बनाने के लिए काजू, मावा या दूसरी महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर में मौजूद चावल, दूध और कुछ बेसिक चीजों से ही स्वादिष्ट मिठाई तैयार हो जाती है.

यही वजह है कि जब बात कम खर्च में ज्यादा मिठास और पूरे परिवार के लिए एक अलग मिठाई बनाने की हो, तो चावल की बर्फी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है. हाल ही में ने डीज‍ि‍टल क्र‍िएटर शानू ने अपने यूट्यूब चैनल @EatYammiecious पर इसकी रेसपी साझा की. Eat Yammiecious के 3 म‍िल‍ियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं. 

Advertisement

यहां देखिए वीडियो...

रक्षाबंधन और दूसरे त्योहारों पर अगर आप हर बार काजू कतली, बेसन या खोया की बर्फी बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार 1 कप चावल से बनने वाली यह आसान मिठाई ट्राई करें. खास बात यह है कि यह स्वादिष्ट बर्फी बिना खोया भी तैयार की जा सकती है और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से मिनटों में बन जाती है.

Advertisement

Also Read: मानसून में बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर चना गुड़ की बर्फी, स्वाद ऐसा की मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे

रक्षाबंधन स्पेशल मिठाई: 1 कप चावल से बनाएं स्वादिष्ट बर्फी

त्योहारों के मौसम में घर पर कुछ अलग और आसान मिठाई बनाना चाहते हैं तो चावल की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह पारंपरिक मिठाइयों से हटकर एक नया स्वाद देती है.

बिना खोया भी बना सकते हैं चावल की बर्फी

अगर घर में मावा या खोया नहीं है, तब भी आप चावल, दूध और अन्य आसान सामग्री की मदद से स्वादिष्ट बर्फी तैयार कर सकते हैं.

त्योहारों और मेहमानों के लिए परफेक्ट स्वीट डिश

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी या किसी भी खास मौके पर यह होममेड मिठाई मेहमानों का दिल जीत सकती है.

चावल की बर्फी कैसे बनाएं | Chawal Ki Barfi Kaise Banti Hai

सामग्री:

  • चावल (1 कप मोटे या टूटे हुए चावल बेहतर रहेंगे) 
  • चीनी (1¼ कप)
  • फुल क्रीम दूध (1½ कप)
  • मिल्क पाउडर (½ कप_
  • कंडेंस्ड मिल्क (½ कप)
  • सूखा नारियल (¼ कप)
  • काजू (4 से 5)
  • देसी घी (1½ टेबलस्पून)
  • इलायची पाउडर (½ टीस्पून)
  • 1 टेबलस्पून केवड़ा जल
  • पिस्ता सजावट के लिए

Chawal Ki Barfi Kaise Banaye. 

बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक पैन में घी डालकर चावल को अच्छी तरह से पका लें.
  2. अब इसमें काजू डालकर हल्का सा भून लें, ताकि दोनों चीजें कच्ची न रह जाएं.
  3. इन्हें कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें, फिर मिक्सी में दोनों को पीसकर पाउडर बना लें.
  4. अब इस मिश्रण में ¼ कप चीनी डालकर एक बार और पीस लें.
  5. अब एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून घी डालकर गरम कर लें और फिर 1½ कप दूध डालें.
  6. जैसे ही दूध गरम हो जाए, इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें, फिर डेसिकेटेड कोकोनट डालकर 1 मिनट पकाएं.
  7. अब एक हाथ से लगातार चलाते हुए दूसरे हाथ से थोड़ा-थोड़ा करके चावल का पाउडर डालें.
  8. जब लगे मिश्रण गाढ़ा होने लगा है, उसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल दें.
  9. इलायची पाउडर और केवड़ा जल मिलाएं.
  10. लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण कढ़ाई छोड़ने न लगे.
  11. एक थाली या ट्रे को घी से ग्रीस कर लें.
  12. तैयार मिश्रण उसमें डालकर समान रूप से फैला दें.
  13. स्पैटुला की मदद से ऊपर से स्मूद कर दें.
  14. मिश्रण को ठंडा होने दें या जल्दी सेट करने के लिए फ्रिज में रख दें.
  15. जमने के बाद मनचाहे आकार में काट लें.
  16. ऊपर से पिस्ता या चांदी का वर्क लगाकर सजाएं और सर्व करें.
 

चावल की बर्फी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  • चावल अच्छी तरह सूखे हों
  • मिश्रण लगातार चलाते रहें
  • ज्यादा दूध डालने से सेट नहीं होगी
  • फ्रिज में रखने से जल्दी सेट होगी

इसे भी पढ़ें: जिम जाने वालों से लेकर वेट लॉस करने वालों तक, सबके लिए परफेक्ट है 17 ग्राम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल भल्ला

Featured Video Of The Day
Ranchi Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बवाल, भिड़ंत, BJP का झारखंड़ बंद का ऐलान

Topics mentioned in this article
Chawal Recipes
Barfi
Rice Dessert Recipe
Chawal Recipe
Rakhabandhan