Navratri Weight Loss Diet: स्वाद के साथ वजन को करना है कंट्रोल तो साबूदाना वड़ा नहीं, इस नवरात्रि ट्राई करें Makhana Salad और Smoothie Bowls

Navratri Weight Loss Diet Plan: इस बार नवरात्रि व्रत में तेल-मसाले वाले भारी खाने को कहें बाय-बाय और अपनी थाली में शामिल करें ये दो हेल्दी रेसिपीज.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Navratri Recipes: नवरात्रि व्रत में खाएं ये हेल्दी डिश.

Navratri 2026 Weight Loss Tips: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में माता रानी की भक्त भक्ति-भाव के साथ-साथ व्रत-उपवास का पालन भी करते हैं. अक्सर देखा जाता है कि व्रत के नाम पर हम लोग साबूदाना वड़ा, कुट्टू की पूरी, सिंघाड़े के पकौड़े और मिठाइयां खा लेते हैं. जिसके चलते हमारा वजन कम होने की जगह बढ़ जाता है.  ​अगर आप भी इस नवरात्रि स्वाद के साथ वजन को कम करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सहू जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको दो ऐसे हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे व्रत में शामिल कर वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

​कैसे बनाएं हेल्दी मखाना सलाद- (Makhana Salad Recipe)

​​सामग्री-

  • ​मखाना
  • ​मूंगफली 
  • ​खीरा 
  • ​टमाटर 
  • ​हरी मिर्च
  • ​हरा धनिया 
  • ​सेंधा नमक
  • ​काली मिर्च पाउडर
  • ​नींबू का रस
  • ​अनार के दाने 
  • ​घी

विधि-

इसे बनाने के ​एक पैन में घी गर्म करें और मखानों को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वे एकदम कुरकुरे न हो जाएं. इन्हें एक बाउल में निकाल लें. ​अब एक बड़े बाउल में कटी हुई सब्जियां (खीरा, टमाटर, हरी मिर्च), भुनी हुई मूंगफली और अनार के दाने डालें.  ​इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ​सबसे आखिर में, भुने हुए मखाने और हरा धनिया डालकर मिलाएं. सलाद बनकर तैयार है इसे फ्रेश खाएं. 

कैसे बनाएं स्मूदी बाउल- (Smoothie Bowls for Fasting)

​सामग्री-

  • ​गाढ़ा दही 
  • ​केला 
  • ​खजूर
  • ​मखाना  
  • सेब
  • अनार
  • पपीता
  • ​बादाम
  • अखरोट

​विधि-

इस हेल्दी डिश को बनाने के लिए ​एक ब्लेंडर में ठंडा दही, केला, खजूर और भुना हुआ मखाना डालें. ​इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट न बन जाए. ​इस गाढ़ी स्मूदी को एक बाउल में निकालें. ​अब स्मूदी के ऊपर कटे हुए ताज़े फल, बचे हुए भुने मखाने और सूखे मेवे डालें.  व्रत में इसे खाने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है.

साबूदाना वड़ा क्यों नहीं- (Why not Sabudana Vada)

साबूदाना वड़ा बहुत टेस्टी होता है. लेकिन सच यह है कि साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट्स बहुत ज्यादा होते हैं. जब आप इसे डीप फ्राई करते हैं, तो यह कैलोरी से भर जाता है. व्रत में शारीरिक मेहनत कम होती है, इसलिए इतनी ज्यादा कैलोरी आसानी से पचती नहीं है और सीधे फैट के रूप में जमा हो जाती है.

Advertisement

मखाना खाने के फायदे- (Makhana Khane Ke Fayde)

​मखाना, जिसे फॉक्स नट (Fox Nuts) भी कहते हैं, व्रत के लिए एकदम परफेक्ट है. क्योंकि यह लो-कैलोरी है, इसमें बहुत सारा फाइबर है और प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है. फाइबर होने की वजह से इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप स्नैकिंग से बचे रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी को लगाएं शक्कर से बनी इस चीज का भोग, फटाफट नोट करें रेसिपी

Advertisement

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
ईरान पर भड़का सऊदी अरब, दे डाली खुली चेतावनी, अब होगी आर-पार की जंग?