वाराणसी गंगा इफ्तार पार्टी में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़े किए. AIMIM चीफ ओवैसी ने इसे मुस्लिमों के खिलाफ अन्याय बताया और धार्मिक भेदभाव की बात कही. ओवैसी ने कहा कि इससे किसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई, उनका जुर्म बस इतना है कि वो मुसलमान है.