महंगी क्रीम या सीरम नहीं, आपकी थाली में छिपा है नैचुरल ग्लो और सुंदरता का असली खजाना

आयुर्वेद में माना गया है कि पोषण की कमी और थकावट सबसे पहले चेहरे पर दिखती है. पोषण की कमी रूखापन, झुर्रियां, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और समय से पहले एजिंग का कारण बनती है. त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए आमतौर पर महिलाएं हों या पुरुष, डॉक्टर का सहारा लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉक्टर हमारे किचन में ही मौजूद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे की सुंदरता बढ़ाएंगे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि आपका खानपान.

Glowing Skin: बाजारों में चेहरे की चमक महंगी क्रीम, सीरम और फेशियल पर निर्भर हो गई है. हर किसी को ऊपरी सुंदरता चाहिए, लेकिन बहुत लोग जानते हैं कि अगर अंदर से त्वचा को पोषण दिया जाए तो महंगे उत्पादों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. यह बात विज्ञान और आयुर्वेद दोनों मानता है. बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट अस्थाई परिणाम देते हैं, लेकिन घर की थाली में छिपे पोषक तत्व त्वचा को सोने सा निखार सकते हैं.

आयुर्वेद में माना गया है कि पोषण की कमी और थकावट सबसे पहले चेहरे पर दिखती है. पोषण की कमी रूखापन, झुर्रियां, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और समय से पहले एजिंग का कारण बनती है. त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए आमतौर पर महिलाएं हों या पुरुष, डॉक्टर का सहारा लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉक्टर हमारे किचन में ही मौजूद है.

किचन में मौजूद आहार और हमारी त्वचा का सीधा संबंध है. त्वचा की कोशिकाएं लगातार टूटती और बनती रहती हैं. कोशिकाओं को मरम्मत के लिए विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट और प्रोटीन की जरूरत होती है, जो किसी प्रोडक्ट से नहीं, बल्कि घर की थाली से मिलता है.

विटामिन सी

पहले बात करते हैं विटामिन सी की, जो कोशिकाओं में जान डालता है और बुढ़ापे के लक्षणों को कम करता है. विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा के लिए आंवला, नींबू पानी, संतरा, मौसंबी, पपीता, शिमला मिर्च, और ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है. विटामिन सी से भरपूर आहार डार्क स्पॉट कम करने में मदद करते हैं और त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाते हैं.

ओमेगा-3 फैटी एसिड

दूसरे नंबर पर त्वचा के लिए जरूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो चेहरे पर होने वाली सूजन को कम करता है और चेहरे को हाइड्रेटेड रखता है. इसके लिए आहार में अलसी के बीज, अखरोट, चिया सीड्स और फैटी फिश को जरूर शामिल करें.

एंटीऑक्सीडेंट

तीसरे नंबर पर आते हैं एंटीऑक्सीडेंट. एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से त्वचा की सुरक्षा करते हैं, त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं और झुर्रियों की गति को भी धीमा करते हैं. इसके लिए आहार में हरी चाय, टमाटर, चुकंदर, अनार और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए.

Advertisement

प्रोटीन

चौथे नंबर पर आता है प्रोटीन, जो कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है. प्रोटीन नाखून और बालों के लिए भी जरूरी है. इसके लिए आहार में दाल, सोयाबीन, चने, पनीर, दही, अंडा और टोफू को शामिल करना चाहिए.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ranveer Singh Extortion Threat: रणवीर सिंह को Bishnoi Gang से मिली धमकी, मांगे गए 10 करोड़ रुपये