Methi Paneer Jowar Paratha: ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में हम भारतीय पराठा खाना पसंद करते हैं. शायद यही कारण है कि भारत में आपको पराठों की अनगिनत वैराइटी मिल जाएगी. अगर आप भी पराठा खाने के शौकीन हैं, लेकिन रेगुलर पराठा नहीं बल्कि पोषण और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको मेथी पनीर ज्वार पराठा की हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे flavoursbymounika ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
कैसे बनाएं मेथी पनीर ज्वार पराठा- (Methi Paneer Jowar Paratha)
सामग्री-
• 100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
• 2 गुच्छे मेथी के पत्ते (कटे हुए)
• 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
• 1 बड़ा चम्मच कुटा हुआ अदरक + हरी मिर्च
• 1 छोटा चम्मच जीरा
• 1 बड़ा चम्मच तिल
• 1 बड़ा चम्मच अलसी का पाउडर
• स्वादानुसार नमक
• 1.5 कप ज्वार का आटा
• ½ कप बेसन
• आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी
• भूनने के लिए तेल/घी
विधि-
1. आटा गूंथना-
पराठा बनाने के लिए सबसे पहले ज्वार का आटा, बेसन, पनीर, मेथी, हरा धनिया, अदरक-मिर्च, जीरा, तिल, अलसी का पाउडर और नमक मिलाएं. धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. 10 मिनट के लिए रख दें.
2. आकार देना-
केले के पत्ते पर हल्का सा घी लगा लें. आटे का एक छोटा सा हिस्सा लें और उंगलियों से दबाकर एक गोल पराठा बना लें, (ज्वार का आटा बेलने की तुलना में दबाना आसान होता है).
3. पकाना-
तवे को मध्यम आंच पर गरम करें. पराठे को तवे पर पलटें, केले का पत्ता हटा दें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. चाहें तो थोड़ा सा घी/तेल लगा सकते हैं.
ज्वार खाने के फायदे- (Jowar Khane Ke Fayde)
ज्वार (Sorghum) एक ग्लूटेन-फ्री, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज है, जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, नियासिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. इसके सेवन से पाचन को बेहतर रखने और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
पनीर खाने के फायदे- (Paneer Khane Ke Fayde)
पनीर को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की पूर्ति के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो प्रोटीन आपके काम आ सकता है. क्योंकि प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण, मरम्मत और ठीक से काम करने के लिए ज़रूरी है.
मेथी खाने के फायदे- (Methi Khane Ke Fayde)
सर्दियों के मौसम में आने वाली हरी मेथी को स्वाद और पोषण का खजाना कहा जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने और खून की कमी के लिए गुणकारी है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: लंच और डिनर के लिए परफेक्ट है जीरो ऑयल छोले मसाला, नोट करें रेसिपी
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














