Which Vitamin Deficiency Cause Excessive Sleep: आपकी सेहत कैसी है और आप उसका ख्याल कैसे रख रहे हैं इसके लिए आपको अपने अच्छे खान-पान के साथ पूरी नींद लेना भी बेहद जरूरी होता है. डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं कि आपको खुद को फिट रखना है तो कम से कम 7-8 घंटों की नींद पूरी करना जरूरी है. बता दें कि कम सोना और नींद पूरी ना होना आपको पूरे शरीर को थका सकता है, इसके साथ ही कम नींद आपको कई बीमारियों को दावत भी दे सकता है. वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जिनको हर समय नींग आने लगती है. कई बार अच्छे से 8 घंटे सोने और पूरी नींद लेने के बाद भी उनको फ्रेशनेस फील नहीं होती है. आपको बता दें कि इसकी वजह हो सकता है आपके शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी. शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी ज्यादा नींद आने की वजह होती है. आइए जानते हैं ज्यादा नींद आना आपके शरीर में किस विटामिन की कमी का संकेत देता है.
किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है ( Which Vitamin Deficiency Cause Excess Sleep)
विटामिन डी की कमी ( Vitamin D Deficiency)
विटामिन डी की कमी ना केवल आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकती है बल्कि ये आपके मूड और आपकी बॉडी की एनर्जी को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होती है.
विटामिन डी की कमी के लक्षण
- दिन भर सुस्ती
- नींद ज्यादा आना
- मांसपेशियों में कमजोरी
- थकावट
क्या खाएं
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में मशरूम, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन कर सकते हैं और इसके साथ ही धूप में बैठना भी इस कमी को पूरा कर सकता है.
आयरन की कमी ( Iron Deficiency)
ज्यादा नींद आने का एक अहम रोल आयरन का भी होता है. शरीर में आयरन की कमी होने पर भी आपके शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
आयरन की कमी के लक्षण
- नींद ज्यादा आना
- थकान
- सांस फूलना
- चक्कर आना
क्या खाएं
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, गुड़, दाल और भीगी हुई किशमिश का सेवन भी लाभदायी होता है.
ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से फूलती है सांस?
विटामिन बी12 की कमी ( Vitamin B12 Deficiency)
विटामिन बी12 शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी से आपको थकान, सुस्ती, पैरों में झुनझुनाहट और नींद आने जैसी समस्या हो सकती है.
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
- हर समय थकान महसूस होना
- बहुत ज्यादा नींद आना
- मानसिक सुस्ती
- मूड स्विंग्स या डिप्रेशन
क्या खाएं
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, अंडे, दही, मछली, मीट और फोर्टिफाइड सीरियल को शामिल करें.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














