Constipation Natural Remedies: बार-बार होता है कब्ज, तो दवाइयों की जगह इन 3 चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

Natural Remedies For Constipation: अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हम आपको डॉक्टर द्वारा बताए ऐसे फ्रूट के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से इस समस्या से झटपट राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Natural Remedies For Constipation: कब्ज की समस्या का रामबाण उपाय.

Natural Remedies For Constipation: कब्ज सुनने में भले ही छोटा सा शब्द लगे. लेकिन जो लोग इस समस्या से हर दिन दो चार होते हैं, वो ही समझ सकते हैं कि ये समस्या बड़ी है या छोटी. दरअसल कब्ज की कई वजह हो सकती हैं. दरअसल कब्ज तब होता है जब आपके मल त्याग की आवृत्ति कम हो जाती है और मल त्यागने में कठिनाई होती है. फाइबर की कमी, पानी की कमी इसके मुख्य कारण हैं. अगर आप भी इस समस्या से निजात पाने का सस्ता और सरल उपाय तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हाल ही में dr.shubhamvatsya ने अपने इंस्टाग्राम पर कब्ज को दूर करने वाले फ्रूट के बारे में बताया है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय. 

कब्ज को दूर करने के लिए कौन से फल खाएं- (Kabj Ka Gharelu Upaye)

1. कीवी-

कीवी में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम और फाइबर आंतों की गति को बढ़ाते हैं. रोजाना 1 से 2 कीवी खाने से मल त्याग की आवृत्ति (frequency) बढ़ती है और पेट फूलने की समस्या कम होती है, जो पुराने कब्ज के लिए एक सुरक्षित उपाय है.  कीवी को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है.

2. आलूबुखारा- 

आलूबुखारा सूखे आलूबुखारे में फाइबर और सॉर्बिटोल होता है जो मल को नरम करता है. इसमें फाइबर, सॉर्बिटोल (Sorbitol) और फिनोलिक यौगिक होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं. 3 से 4 भीगे आलूबुखारा रोज खाने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.

यहां देखें पोस्टः

3. नाशपाती-

नाशपाती में भरपूर मात्रा में फाइबर (विशेषकर पेक्टिन), पानी और सॉर्बिटोल होता है, जो मल को नरम बनाकर आंतों को साफ करने में मदद करता है. नाश्ते के बाद 1 नाशपाती खाने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं इसके सेवन से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-  मोटापा कम करने के लिए जादू की छड़ी है मोरिंगा, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

Advertisement

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Maharashtra News: मुस्लिम नेता Abdul Sattar के मंदिर जाने पर खड़ा हुआ बवाल! | Dekh Raha Hai India