आज क्या बनाऊं: अंडे के बिना कैसे बनाएं स्वादिष्ट Eggless अंडा करी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Eggless Anda Curry: अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और अंडा करी खाना चाहते हैं, तो इस एगलेस करी रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Eggless Anda Curry: कैसे बनाएं एगलेस अंडा करी रेसिपी. (Credit: Screenshot From ohmyvegggies Instagram)

Eggless Anda Curry: अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन सिर्फ अंडा ही नहीं कई ऐसी वेज चीजें हैं जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं और अंडा करी खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे बिना अंडे के यानि वीगन एग से बनाया गया है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. इस रेसिपी को ohmyvegggies नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं एगलेस अंडा करी रेसिपी- (How To Make Eggless Anda Curry Recipe At Home)

सामग्री-

अंडे की जर्दी के लिए-

  • ½ कप पनीर
  • 1 बड़ा चम्मच केसर वाला दूध
  • स्वादानुसार नमक

बाहरी परत के लिए-

  • 1 कप पनीर
  • ​​3 उबले आलू
  • 1 कप भिगोया और निचोड़ा हुआ मखाना
  • स्वादानुसार नमक
  • 6 बड़े चम्मच घी (हल्के तलने के लिए)

ग्रेवी के लिए-

  • 2 बड़े चम्मच घी
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 इंच दालचीनी
  • 4 काली मिर्च
  • 1 स्टार एनीस
  • 3 हरी मिर्च
  • 10 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक
  • 3 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
  •  15 बादाम
  • 4 प्याज
  • 1 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक

तड़का के लिए-

  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • गार्निश के लिए धनिया पत्ती

विधि-

  1. इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को भिगोना है.
  2. फिर पनीर को अच्छे से ग्रेट कर लें. कुछ पनीर में पीला कलर मिलाकर एक साइड रख दें.
  3. फिर एक बाउल में भीगे मखाना, पनीर और उबले आलू को अच्छे से मिक्स कर लें. 
  4. पीले वाले पनीर के भाग से आपको अंडे का पीला भाग तैयार करना है.
  5. मखाना पनीर और आलू के सफेद वाले भाग से अंडे का बाहरी भाग तैयार करना है. 
  6. अंडे के शेप में कोफ्ते तैयार करें और घी में फ्राई करें. 
  7. अब एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर इसमें जीरा, दालचीनी, काली मिर्च, हरी मिर्च चक्रफूल, अदरक, लहसुन, तिल, बादाम और प्याज, नमक और पानी डालें कुछ मिनट तक पकाएं. 
  8. फिर इसे मिक्सचर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
  9. एक दूसरे पैन में घी डालें, इसमें लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, डालकर अच्छे से मिक्स करें और तैयार पेस्ट डालें.
  10. कुछ देर ग्रेवी को पकाएं और तैयार कोफ्ता डालकर मिक्स करें.
  11. कोफ्ते बनकर तैयार हैं आप इन्हें रोटी के साथ पेयर करें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: वेजिटेरियन के लिए परफेक्ट है प्रोटीन रिच चना कबाब रोटी टैकोस, फटाफट नोट करें रेसिपी

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Kiren Rijiju Attack on Rahul Gandhi: राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ मिले हुए हैं: किरेन रिजिजू NDTV