क्या सच में ‘शुगर’ है नया अल्कोहल? डॉ. शुभम वत्स ने समझाया पूरा मामला

डॉ. वत्स के मुताबिक, आजकल 50–60 साल की कई महिलाएं नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) और नॉन-अल्कोहॉलिक लिवर सिरोसिस से जूझ रही हैं. खास बात ये है कि इनमें से कई ने कभी शराब नहीं पी, न ही स्मोकिंग की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sugar is New Alchohal: क्या सच में चीनी खाना आपके लीवर पर डाल रहा है असर.

Sugar Side Effects: आज के समय में लोग अपनी हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा जागरूक हो गए हैं. हर कोई खुद को फिट रखने के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज से लेकर के मीठा खाना भी छोड़ रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि मीठा आपके शरीर के लिए एक जहर की तरह है! अगर आपको सुनकर ये हैरानी हो रही है तो हम आपको बता दें कि ऐसा हम नहीं बल्कि डॉक्टर वत्स ने बताया है. हाल ही में डॉक्टर शुभम वत्स (Shubham Vats) का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में उन्होंने कहा, “Sugar is as bad as nicotine and worse than alcohol” और “Sugar is the new alcohol.” इस लाइन पर कई लोगों ने सवाल उठाए, लेकिन डॉ. वत्स का कहना है कि यह सिर्फ वायरल होने के लिए नहीं, बल्कि मरीजों से की गई बातचीत और उनके इलाज के बेस पर बताई गई चेतावनी है.

डॉ. वत्स के मुताबिक, आजकल 50–60 साल की कई महिलाएं नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) और नॉन-अल्कोहॉलिक लिवर सिरोसिस से जूझ रही हैं. खास बात ये है कि इनमें से कई ने कभी शराब नहीं पी, न ही स्मोकिंग की. ज्यादातर वेजिटेरियन हैं और नॉर्मल तरीके से अच्छी-खासी डाइट लेती हैं. लेकिन उनकी हिस्ट्री देखने पर एक कॉमन आदत जो सामने आती है वो है चाय और कॉफी में हर रोज ज्यादा चीनी डाल कर पीना. डॉ. वत्स का कहना है कि ज्यादा शुगर लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, इंसुलिन स्पाइक होता है और धीरे-धीरे शरीर में फैट जमा होने लगता है. यही फैट लिवर में जमा होकर फैटी लिवर डिजीज का कारण बन सकता है. आगे चलकर यही समस्या लिवर सिरोसिस तक पहुंच सकती है.

उन्होंने यह भी बताया कि देश में नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज तेजी से बढ़ रही है और यह लिवर सिरोसिस का एक बड़ा कारण बनती जा रही है. शुगर का ज्यादा सेवन मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ाता है. यानी एक छोटी सी आदत- हर कप चाय या कॉफी में चीनी का ज्यादा सेवन लंबे समय में आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती है.

ये भी पढ़ें: कैसे यूरोप के लोग हमसे ज़्यादा शराब पीकर भी हेल्दी रहते हैं? डॉक्टर ने बताया फैटी लिवर को कैसे ठीक करें

डॉ. वत्स का कहना है कि “Sugar is the new alcohol” एक मेटाफोर है. इसका मतलब यह है कि जैसे लोग पहले शराब को ही लिवर की बीमारी का मुख्य कारण मानते थे, अब बिना शराब पिए भी लिवर की गंभीर बीमारियां हो रही हैं, जिनमें शुगर की भूमिका अहम हो सकती है. इसलिए उन्होंने लोगों से कहा है कि वो लोग या तो चीनी का सेवन बंद करें या फिर कम कर दें. खासकर उन ड्रिंक्स में जिनका सेवन आप हर रोज करते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand FIR News: FIR पर डिबेटबन गई जंग का मैदान, भिड़े पैनेलिस्ट | Yogi