Aloo Methi Khasta Poori: खस्ता मेथी की पूरी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. ये एक ऐसी डिश है, जिसे छोटे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं. आलू मेथी की खस्ता पूरी, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे ताज़ी मेथी और उबले आलू के साथ बनाया जाता है. सर्दियों में इसे खाने का मज़ा ही अलग होता है. अगर आप भी कम समय में इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि Chef Bhupi's kitchen ने अपने यूट्यूब चैनल में इसकी आसान रेसिपी शेयर की है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: चने के आटे से बनी रोटी खाने से क्या होता है? किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन
कैसे बनाएं आलू मेथी की खस्ता पूरी- (How To Make Aloo Methi Khasta Poori)
सामग्री-
मेथी और मसाला-
• ताज़ी मेथी 250 ग्राम
• अदरक – 2 इंच (कटा हुआ)
• हरी मिर्च – 5-7
• जीरा – 1 छोटा चम्मच
• साबुत काली मिर्च – 8-10
• साबुत धनिया – 1 छोटा चम्मच
• सौंफ – 1 छोटा चम्मच
आटे के लिए-
- गेहूं का आटा – 1½ कप
- बेसन – ½ कप
- सूजी – 1 कप
- नमक – स्वादानुसार
- हींग – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
- तेल – 3 बड़े चम्मच
- उबले आलू – 3 (मैश किए हुए)
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














