राज्यसभा की 11 सीटों के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा में आज 11 बजे से मतदान होगा और शाम तक नतीजे आ जाएंगे. बिहार की 5वीं सीट पर NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह के बीच कड़ी टक्कर है. ओडिशा में BJP और बीजू जनता दल के बीच 4 सीटों के लिए मुकाबला बराबरी का बताया जा रहा है.